फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman-Shahrukh: सलमान खान की डाइट ने फराह खान को कर दिया हैरान, शाहरुख खान खाते हैं केवल अपनी पसंदीदा डिश

Sun, 02 Jun 2024 01:27 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड की जानी-मानी निर्देशक और कोरियोग्राफर फराह खान ने सलमान खान और शाहरुख खान के खान-पान से जुड़ा हैरान करने वाला खुलासा किया। उन्होंने दोनों अभिनेताओं के खाने की आदतों के बारे में दिलचस्प बातें बताई। 
विज्ञापन
शाहरुख-समलान-फराह - फोटो : इंस्टाग्राम @ iamsrk और @beingsalamankhan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शाहरुख खान और सलमान खान की डाइट को लेकर कोरियोग्राफर और निर्देशक फराह खान ने किया है। फराह खान दोनों ही अभिनेताओं के साथ कई फिल्में कर चुकी हैं। फराह खान ना सिर्फ एक अच्छी कोरियोग्राफर हैं बल्कि वह एक शानदार निर्देशक भी हैं। उन्होंने ‘ओम शांति ओम’ और ‘मैं हूं ना’ जैसी सफल फिल्मों का निर्देशन किया है। फराह खान ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा से हिंदी सिनेमा पर एक गहरी छाप छोड़ी है। आइए जानते हैं फराह ने इन अभिनेताओं के डाइट को लेकर क्या साझा किया है?
विज्ञापन


सलमान खान की डाइट से हैरान फराह
सलमान खान बॉलीवुड में अपनी फिटनेस और बॉडी के लिए मशहूर हैं। उनके जैसी बॉडी कई अभिनेता बनाना चाहते हैं। फिल्म के क्षेत्र में आने वाले कई युवा उन्हें अपनी प्रेरणा मानते हैं। एक बातचीत में जब अनिल कपूर ने फराह से सलमान खान के डाइट के बारे में पूछा तो फराह ने बड़ी हैरानी के साथ इसका खुलासा किया। उन्होंने बताया कि सलमान हर तरह का खाना खाते हैं और इसके बावजूद वह फिट हैं। उन्होंने कहा, सलमान एकमात्र सितारे हैं जिन्हें मैं जानती हूं, जो सब कुछ खाते हैं। मैंने उन्हें चावल, बिरयानी, छोले और सब कुछ खाते हुए देखा है। 
Preity Zinta: प्रीति की फिल्म 'लाहौर 1947' की शूटिंग पूरी, अभिनेत्री ने पोस्ट साझा कर लिखी दिल की बात
विज्ञापन


शाहरुख खान की डाइट है तय
जब अनिल कपूर ने फराह से शाहरुख खान की डाइट के बारे में पूछा तब उन्होंने बताया कि शाहरुख केवल तंदूरी चिकन खाना पसंद करते हैं। वह एक ही तरह का भोजन करना पसंद करते हैं। फराह कि इस बात से अनिल कपूर ने भी सहमति जताई, क्योंकि वह भी शाहरुख के साथ खाना खा चुके हैं। बता दें कि फराह खान ने शाहरुख खान की तीन फिल्मों का निर्देशन किया है। 
विज्ञापन


कोरियोग्राफर से बनी निर्देशक
फराह खान ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत बतौर कोरियोग्राफर की। उन्होंने कई ऐतिहासिक गानों के डांस स्टेप्स को कोरियोग्राफ किया है। फराह ने शाहरुख खान की फिल्म ‘मैं हूं ना’ से निर्देशन के क्षेत्र में डेब्यू किया। उन्होंने फिल्म ‘खिचड़ी 2’ एक छोटा सा किरदार भी निभाया है।  
Sonakshi Sinha Birthday: 'हीरामंडी' में फरदीन-रेहाना बन जीता दिल, इन अभिनेत्रियों को मानती हैं अपना रोल मॉडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें