तिलक से फराह खान का इनकार
फराह खान एक इवेंट में शामिल होने पहुंचीं। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में देखा जा सकता है कि कोरियोग्राफर का स्वागत भव्य अंदाज में फूलों के साथ हुआ। मगर, जैसे ही स्वागत में फूल उनके ऊपर डाले गए, वे कुछ झल्ला सी गईं। इसके बाद एक महिला ने उनके माथे पर तिलक लगाने के लिए जैसे ही हाथ आगे बढ़ाया फराह ने उंगली से इशारा करते हुए मना कर दिया। बाद में उन्होंने अपने हाथ पर तिलक लगवा लिया।
नेटिजंस ने की आलोचना, कहा- 'व्लॉग में क्या हो जाता है'?
फराह का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस पर नेटिजंस उनकी आलोचना कर रहे हैं। कुछ यूजर्स लिख रहे हैं, 'व्लॉग बनाते वक्त क्या हो जाता है? तब तो तिलक भी लगवा लिया जाता है और गणपति बप्पा की पूजा भी होती है'। एक यूजर ने लिखा, 'असली फराह कौन हैं? वो जो व्लॉग में दिखाई देती हैं या जो अब दिखी हैं'। एक यूजर ने लिखा है, 'टीका की इजाजत सिर्फ व्लॉग में ही है'। वहीं, कुछ यूजर्स लिख रहे हैं कि उनका इस तरह स्वागत होना ही नहीं चाहिए।
फराह खान ने क्या कहा?
आलोचनाओं और ट्रोलिंग के बाद फराह खान ने चुप्पी तोड़ी है। एक वायरल वीडियो पर उन्होंने कमेंट लिखा है। फराह लिखती हैं, 'सॉरी, लेकिन मुझे झंझट पसंद नहीं हैं'। एक तरफ फराह को ट्रोल किया जा रहा है, वहीं कुछ यूजर्स उनके बचाव में भी सामने आए हैं। एक यूजर ने लिखा, 'किसी को अपनी धार्मिक मान्यताओं के लिए फोर्स मत करिए'। एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'उन्होंने बहुत सलीके से मना किया है। इसमें क्या गलत है'? फिलहाल लोग अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं।