अपने बिंदास और बेबाक अंदाज के लिए प्रसिद्ध बॉलीवुड कोरियोग्राफर फराह खान ने कई बॉलीवुड फिल्मों में अपना हुनर दिखाया है। वह एक अच्छी निर्देशक, निर्माता, कोरियोग्राफर और डांसर भी हैं। फराह ने अभीतक 100 से भी ज्यादा गानों को कोरियोग्राफ किया है। गाने की बेहतरीन कोरियोग्राफी के लिए फराह को फिल्मफेयर की ओर राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिल चुका है। हाल ही में फराह, कपिल शर्मा के कॉमेडी शो पर गईं। इस दौरान फराह ने एक ऐसे अभिनेता के चेहरे से पर्दा उठाया, जिसे वह बॉलीवुड का सबसे कंजूस अभिनेता मानती हैं।
कपिल ने फराह से पूछा मजेदार सवाल
दरअसल, जब कपिल ने शो के दौरान पूछा कि अनिल कपूर और फराह खान में से सबसे ज्यादा कंजूस कौन हैं? तो इस पर बिना किसी देरी के फराह से झट से जवाब देते हुए कहा, ''हम दोनों तो काफी उदार दिल वाले हैं।'' इसके बाद फराह ने कहा कि उन्हें पता है कि बॉलीवुड का सबसे मक्खीचूस अभिनेता कौन है, और वह इस बात को साबित भी कर सकती हैं। इसके बाद फराह ने अपना फोन मंगवाया और बॉलीवुड अभिनेता चंकी पांडे को फोन लगाया और फोन कॉल को लाउडस्पीकर पर रख दिया। फराह ने कहा, ''मैं चंकी से फोन करके 500 रुपए मांगूंगी।''
फराह ने चंकी से क्या बात की
फराह ने उनसे कॉल पर बात करते हुए कहा, ''चंकी, सुनो मुझे 500 रुपये की जरूरत है।'' चंकी ने जवाब दिया, ''तो आप एटीएम पर जाएं''। फराह ने आगे कहा, ''चंकी, कम से कम मुझे 50 रुपये तो दे दो'' चंकी ने जवाब दिया, ''हैलो? कौन चाहिए?'' दोनों की मजेदार बातों पर वहां बैठे लोगों ने जमकर ठहाके लगाए।
फराह और अनिल पूर के साथ कपिल शर्मा का यह शो नेटफ्लिक्स पर इस शनिवार को जारी किया जाएगा। चंकी पांडे ने कई फिल्मों में अपनी भूमिकाओं में गुदगुदाने से लेकर खूंखार खलनायक तक के किरदार निभाए हैं। चंकी ने आंखें, खतरों के खिलाड़ी और बेगम जान जैसी कई फिल्मों में अपनी बहुमुखी प्रतिभा साबित की है।