फराह खान ने शेयर की आर्यन संग फोटो
फराह खान ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने आर्यन खान के साथ अपनी एक फोटो पोस्ट की है। इसके साथ लिखा है, 'माय बॉय! सबसे विनम्र, दयालु, प्यारे, होनहार और मेहनती निर्देशक, जिनके लिए मुझे कोरियोग्राफ करने का सौभाग्य मिला। आर्यन खान 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के लिए आपको खूब प्यार और सफलता मिले। लव यू'।
नेटिजन्स बोले- 'फराह के साथ लिटिल शाहरुख'
फराह खान और आर्यन खान की तस्वीर पर नेटिजन्स के रिएक्शन आ रहे हैं। यूजर्स लिख रहे हैं, 'फराह खान के साथ लिटिल शाहरुख खान'। वहीं, कुछ यूजर्स फराह खान से आर्यन के साथ कोई बढ़िया सी फिल्म बनाने की गुजारिश कर रहे हैं। नेटिजन्स यह भी सलाह दे रहे हैं कि शाहरुख खान की फैमिली के साथ एक व्लॉग करना चाहिए। बता दें कि फराह खान अब व्लॉगिंग की दुनिया में भी एक्टिव हैं।
आलिया भट्ट ने शेयर किया लुक
इसके अलावा आलिया भट्ट ने भी एक पोस्ट शेयर किया है। वे बुधवार को सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' की स्क्रीनिंग में पहुंचीं। इस दौरान व्हाइट कलर के आउटफिट में नजर आईं। आलिया ने हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपना लुक फ्लॉन्ट किया है। इसके साथ लिखा है, 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के लिए पूरी तरह रेडी'।