फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deepika Padukone: एटली की फिल्म में दीपिका की एंट्री से फैंस उत्साहित, बोले- संदीप रेड्डी वांगा को तगड़ा जवाब

Sat, 07 Jun 2025 02:07 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Deepika Entry In Atlee’s AA22xA6: दीपिका पादुकोण के अल्लू अर्जुन के साथ एटली की नई फिल्म में शामिल होने पर फैंस काफी उत्साहित हैं। अनाउंसमेंट वीडियो पर फैंस की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
विज्ञापन
दीपिका पादुकोण और एटली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संदीप रेड्डी वांगा की प्रभास स्टारर फिल्म ‘स्पिरिट’ को छोड़ने के बाद अब दीपिका पादुकोण के हाथ एक बड़ी पैन इंडिया फिल्म लगी है। दीपिका की ‘जवान’ फेम निर्देशक एटली और अल्लू अर्जुन की फिल्म में एंट्री हुई है। आज दीपिका के अनाउंसमेंट का टीजर जारी किया गया। जिससे ये पता चलता है कि फिल्म में दीपिका एक योद्धा का किरदार निभाएंगी। इस दौरान वो तलवारबाजी और घुड़सवारी करती भी दिखेंगी। फिल्म का नाम अभी तय नहीं है। अभी फिल्म को 'AA22xA6' के नाम से जाना जा रहा है। अब ‘स्पिरिट’ से बाहर होने के बीच दीपिका के एटली-अल्लू अर्जुन की फिल्म में जुड़ने पर फैंस ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं।

फैंस बोले- शायद ही कभी किसी एक्ट्रेस का ऐसा अनाउंसमेंट वीडियो आया हो

विज्ञापन

‘स्पिरिट’ को लेकर छिड़े विवाद के बीच दीपिका के एटली और अल्लू अर्जुन की इस बड़े बजट की फिल्म में जुड़ने पर फैंस की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ यूजर्स इसे दीपिका का संदीप रेड्डी वांगा को जवाब बता रहे हैं। एक यूजर ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, शायद ही कभी किसी फीमेल एक्ट्रेस का इस तरह का अनाउंसमेंट वीडियो देखने को मिलता हो। एटली ने नियम तोड़ते हुए दीपिका का जबरदस्त अनाउंसमेंट वीडियो जारी किया है। वो भी इस कैप्शन के साथ ‘रानी विजय के लिए आगे बढ़ती है।’



फैंस बोले- दीपिका का संदीप रेड्डी वांगा को जवाब

विज्ञापन

कई फैंस दीपिका के इस अनाउंसमेंट वीडियो को ‘स्पिरिट’ विवाद से जोड़कर इसे प्रभास और संदीप रेड्डी वांगा के लिए दीपिका का जवाब बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा ‘दीपिका ने अल्लू अर्जुन के लिए प्रभास को रिजेक्ट कर दिया।’ एक यूजर ने फिल्म के लिए उत्साह जताते हुए कहा ‘कुछ बहुत ही शानदार आने वाला है।’ एक प्रशंसक ने लिखा कि एटली वाकई में कुछ बहुत बड़ा लाने की तैयारी कर रहे हैं।









अल्लू अर्जुन और दीपिका को एक साथ देखने के लिए उत्साहित हैं फैंस
फैंस दीपिका और अल्लू अर्जुन को एक साथ देखने के लिए उत्साहित हैं। फैंस को ये उम्मीद है कि कुछ बहुत ही शानदार और ग्रैंड आने वाला है। एक यूजर ने लिखा जिस तरह से ये घोषणा की गई है, निश्चित ही इससे फिल्म के प्रमोशन में काफी फायदा मिलेगा। कुछ लोगों ने इसे संदीप रेड्डी के मुंह पर तमाचा बताया है। एक यूजर ने लिखा कि दीपिका का फैन नहीं हूं, लेकिन ये वाकई में बहुत कमाल है।









8 घंटे की शिफ्ट की मांग के चलते छोड़ी ‘स्पिरिट’
दीपिका पादुकोण पिछले कुछ वक्त से संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ से बाहर होने के चलते सुर्खियों में हैं। दीपिका के फिल्म से बाहर होने की वजह उनकी 8 घंटे काम करने की मांग बताई जा रही है। इन चर्चाओं के बीच अब दीपिका की एटली की अल्लू अर्जुन के साथ इस मेगा बजट फिल्म में एंट्री हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें