फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई इंडोनेशिया से आया तो किसी ने 33 घंटे ट्रेन यात्रा की, आधी रात से मन्नत के बाहर जमा फैंस, खूब किया डांस

Sun, 02 Nov 2025 02:49 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shah Rukh Khan Birthday Celebrations: शाहरुख खान आज रविवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में उनके फैंस उन्हें अपने अंदाज में जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। कई फैंस मन्नत के बाहर जमा हुए हैं।
विज्ञापन
शाहरुख खान के फैंस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहरुख खान के देश ही नहीं विदेशों में भी फैंस हैं। आज दो नवंबर को शाहरुख खान के 60वें जन्मदिन के मौके पर उनके फैंस उनके घर मन्नत के बाहर जमा हुए हैं। जमा हुए लोगों में विदेशी फैंस भी हैं। सभी लोग अपने-अपने अंदाज में अपने पसंदीदा एक्टर को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।
विज्ञापन


इंडोनेशिया से आए शाहरुख के फैंस
शाहरुख खान के फैंस इंडोनेशिय से जन्मदिन की बधाई देने आए हैं। मुंबई में फैंस ने अभिनेता के गाने 'छम्मक छल्लो' पर डांस किया और केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया। फैंस ने कहा कि हम शाहरुख के लिए इंडोनेशिया से आए हैं।
 

फैंस ने दिए शाहरुख के सिग्नेचर पोज
शाहरुख खान के घर 'मन्नत' के बाहर कई फैंस जमा हुए। इन में से कई लोगों ने शाहरुख खान का मशहूर पोज दिया। कुछ फैन ने शाहरुख की तस्वीरें मीडिया को दिखाईं।
विज्ञापन

 

आपके लिए जान भी दे देगा
शाहरुख के फैन एमन ने अभिनेता के जन्मदिन पर कहा 'मैं वीर जारा का यह डायलॉग शाहरुख को समर्पित करना चाहता हूं 'दुनिया में एक लड़का है, जो आपके लिए अपनी जान भी दे देगा।'
 

दुबई से आई फैन
शाहरुख की एक फैन प्रीति कहती हैं, 'हम सभी दुबई से सिर्फ शाहरुख खान और उनका जन्मदिन मनाने आए हैं। हम शाहरुख खान से प्यार करते हैं। हम उनकी लंबी उम्र और खुशहाली की कामना करते हैं।'
 

कोलकाता से आए फैन
शाहरुख खान के फैन प्रिंस ने कहा 'मैं अपनी टीम 'एसआरके वॉरियर्स' के साथ कोलकाता से आया हूं। हमने शाहरुख की एक झलक पाने के लिए 33 घंटे की लंबी ट्रेन यात्रा की है। हमें उम्मीद है कि वह आज बाहर आएंगे। हम उन्हें आज या कल देख पाएंगे।'
 

शाहरुख के गाने पर झूमे फैंस
शाहरुख खान के फैंस मन्नत के बाहर जमा हुए और अभिनेता के गाने 'चलेया' पर डांस किया।
 

मन्नत के बाहर दिखे विदेशी फैंस
शाहरुख खान के घर मन्नत के बाहर जापान से आए हुए फैंस जमा हुए हैं। जापानी फैंस ने एक सुर में शाहरुख खान को जन्मदिन की बधाई दी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें