फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति में आने की अपील का दिलजीत दोसांझ ने दिया जवाब, फैंस हुए खुश; कहा- बहुत बढ़िया

Sat, 09 May 2026 11:01 AM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Diljit Dosanjh On Politics: हाल ही में एक ग्रुप ने दिलजीत दोसांझ से अपील की कि वह राजनीति में आएं। इस पर दिलजीत ने जवाब दिया है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है?
विज्ञापन
दिलजीत दोसांझ - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक्टर-म्यूजिशियन दिलजीत दोसांझ जहां भी जाते हैं, पंजाब के बारे में बात करना नहीं भूलते हैं। हाल ही में उन्होंने यह साफ कर दिया है कि उन्हें राजनीति में आने के बजाय लोगों का मनोरंजन करने में ज्यादा खुशी मिलती है। पंजाब की राजनीति का 'नया चेहरा' बनने की अपील का जवाब देते हुए, दिलजीत ने इससे इनकार कर दिया।

विज्ञापन

लोगों ने की राजनीति में आने की अपील
पंजाबी ट्रिब्यून के मुताबिक हाल ही में रिटायर्ड सैनिक और अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने दिलजीत से राजनीति में आने की सार्वजनिक अपील की। रिटायर्ड अफसर एसएस बोपाराई के नेतृत्व वाले इस समूह की कथित तौर पर यह इच्छा है कि दिलजीत नेतृत्व करें। उन्होंने दिलजीत से राजनीति में आने की सार्वजनिक अपील भी की।

दिलजीत दोसांझ - फोटो : फेसबुक@Diljit Dosanjh
राजनीति में आने की अपील पर दिलजीत का जवाब 
इस तरह की एक पोस्ट का जवाब देते हुए, दिलजीत ने इस अपील को ठुकरा दिया। उन्होंने साफ किया कि उन्हें एक्टिंग और सिंगिंग करने में ही ज्यादा खुशी मिलती है। उन्होंने लिखा, 'कभी भी नहीं। मेरा काम मनोरंजन करना है। मैं अपने क्षेत्र में बहुत खुश हूं। आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।' उनकी पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक फैन ने कहा, 'धन्यवाद! राजनीति के पीछे भागकर अपनी जिंदगी का मकसद बर्बाद मत करो। उस गंदी जगह में तुम खुद को खो दोगे।' एक दूसरे फैन ने लिखा, 'बहुत बढ़िया जवाब।'




दिलजीत ने खालिस्तान समर्थकों को दिया जवाब
हाल ही में दिलजीत ने तब सुर्खियां बटोरीं, जब अपने एक कॉन्सर्ट के दौरान उन्होंने उन प्रदर्शनकारियों को संबोधित किया, जो खालिस्तान-समर्थक झंडे लहरा रहे थे। उन्होंने उन पर गरजते हुए कहा, 'अगर आपको अब भी इस बात से कोई दिक्कत है कि मैं टेलीविजन पर किसी के सामने बैठा था, तो जितने झंडे दिखाने हैं, दिखाते रहो।'
 
विज्ञापन

फिल्म 'बॉर्डर 2' में दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम@diljitdosanjh
दिलजीत दोसांझ का वर्कफ्रंट
दिलजीत दोसांझ पिछली बार 2025 में पंजाबी फिल्म 'सरदार जी 3' और इस साल हिंदी फिल्म 'बॉर्डर 2' में नजर आए थे। उनके पास इम्तियाज अली की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' भी पाइपलाइन में है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें