कैसा होगी इस बार की कहानी?
सीजन 3 में इस बार कई दिलचस्प मोड़ देखने को मिलेगा। इस बार सिर्फ देश की सुरक्षा ही नहीं, बल्कि श्रीकांत तिवारी का अपना परिवार भी घोर संकट में पड़ने वाला है। एक नई साजिश उसकी जिंदगी के दोनों मोर्चों पर हमला करती है- मिशन भी कठिन होगा और घर की बुनियाद भी हिल जाएगी। यह सीजन श्रीकांत को अब तक की सबसे मुश्किल परिस्थितियों में पहुंचा देगा। दर्शक उन्हें एक ऐसे मोड़ पर देखेंगे जहां कर्तव्य और परिवार के बीच की रेखा पहले से ज्यादा धुंधली हो चुकी है।
रुक्मा और मीरा से होगी टक्कर
इस सीजन के दो प्रमुख दुश्मन हैं- जयदीप अहलावत (रुक्मा) और निमरत कौर (मीरा)। दोनों कलाकारों के तीखे और प्रभावशाली किरदार कहानी में न सिर्फ रोमांच बढ़ाएंगे, बल्कि श्रीकांत की मुश्किलों को कई गुना बढ़ा देंगे। सीरीज में ये दोनों एक ऐसे नेटवर्क का हिस्सा होंगे जो राष्ट्रीय सुरक्षा और तिवारी परिवार पर एक साथ हमला करने की फिराक में है।
यह खबर भी पढ़ें: De De Pyaar De 2 Collection: बॉक्स ऑफिस पर आखिरी सांसें गिन रही अजय की फिल्म, जानें सातवें दिन का कलेक्शन