फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fahadh Faasil: फिल्मों से रिटायरमेंट के बाद ‘पुष्पा 2’ फेम एक्टर फहाद ड्राइवर बन चलाएंगे उबर, बताई ये वजह

Fri, 25 Jul 2025 09:14 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Fahadh Faasil Retirement Plan: हाल ही में ‘पुष्पा 2’ फेम एक्टर फहाद फासिल ने रिटायरमेंट के बाद उबर चलाने की इच्छा जताई है। आइए जानते हैं अभिनेता ने ऐसा क्यों कहा। 

विज्ञापन
फहाद फासिल - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मलयालम सुपरस्टार फहाद फासिल, जिन्हें 'पुष्पा 2' में शानदार अभिनय के लिए जाना जाता है। अभिनेता इस समय अपनी आगामी फिल्म 'माएरीसन' के प्रचार-प्रसार में व्यस्त हैं। एक्टर ने एक इंटरव्यू में अपने रिटायरमेंट प्लान को लेकर चर्चा की और बताया कि फिल्मों के बाद वह ड्राइवर बन उबर चलाना चाहते हैं। अभिनेता ने क्या बताया, जानिए पूरी बात। 

लोगों को मंजिल तक पहुंचाना पसंद करते हैं एक्टर

विज्ञापन

हाल ही में अभिनेता फहाद फासिल टीएचआर इंडिया के साथ एक इंटरव्यू में शामिल हुए। बातचीत के दौरान एक्टर से पूछा गया कि क्या वह अभी भी बार्सिलोना में उबर चलाने का सपना देखते हैं? इसके जवाब में अभिनेता ने कहा कि कुछ दिनों पहले वह बार्सिलोना में थे। साथ ही उन्होंने बताया कि उन्हें लोगों को उनके मंजिल तक पहुंचाना पसंद है, जो एक खूबसूरत चीज है। अभिनेता ने कहा कि जब उन्हें मौका मिलता है, तो वो ऐसा करते हैं। उन्हें सिर्फ गाड़ी चलाना ही नहीं पसंद, बल्कि लोगों को ड्राइव करके एक जगह से दूसरे जगह पर पहुंचाने में भी आनंद मिलता है। 

यह खबर भी पढ़ें: Kapil Sharma: दर्शकों को इस बार रास नहीं आ रहा कपिल का शो, टॉप-10 की सूची से हुआ बाहर

विज्ञापन

अभिनेता की पत्नी को पसंद आया उनका रिटायरमेंट प्लान 
अभिनेता ने आगे बातचीत में 2020 में IE को दिए एक इंटरव्यू का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा था, ‘फिलहाल, उबर ड्राइवर बनने के अलावा मुझे और कुछ करने में मजा नहीं आता। मुझे लोगों को गाड़ी में घुमाना बहुत पसंद है। मैं अपनी पत्नी से कहता हूं कि रिटायरमेंट प्लान के तौर पर, मैं बार्सिलोना जाकर पूरे स्पेन में लोगों को गाड़ी में घुमाना चाहता हूं। उन्हें यह प्लान बहुत पसंद है।’


फहाद फासिल का वर्कफ्रंट
फहाद फासिल के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उन्हें आखिरी बार 'पुष्पा 2: द' रूल में देखा गया था, जिसमें उन्होंने इंस्पेक्टर की भूमिका निभाई थी। वहीं, अभिनेता की आगामी फिल्मों की बात करें, तो उन्हें 'माएरीसन' मे देखा जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें