भारत में क्रिकेट और फिल्मों को लेकर काफी दीवानगी है। कई मौकों पर दोनों का मेल देखा गया है। क्रिकेट मैच में फिल्म स्टार्स और फिल्मों में क्रिकेट देखने को मिलता रहा है। बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान भी क्रिकेट से अछूते नहीं रहे हैं। अभिनेता की अपनी आईपीएल टीम है। उनकी आईपीएल टीम कोलकाता नाइटराइडर्स ने इस साल टूर्नामेंट का खिताब भी अपने नाम कर लिया है। केकेआर के फाइनल जीतते ही सोशल मीडिया पर शाहरुख खान ट्रेंड कर रहे हैं। इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने शाहरुख के बेटे आर्यन खान के साथ हुई एक मुलाकात का जिक्र किया है।