हर कोई पुरानी यादों के साथ जीना चाहता है
निधि दत्ता के पिता जेपी दत्ता के निर्देशन में साल 1997 में बनी फिल्म 'बॉर्डर' एक ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। 'बॉर्डर 2' उसका सीक्वल है। एक बयान में निधि दत्ता ने कहा 'बॉर्डर 2' सिर्फ एक फिल्म नहीं है, यह एक भावना है जो हर भारतीय की है, चाहे वह यहां हो या दुनिया के किसी कोने में। हर कोई फिल्म का इंतजार कर रहा है और मेरे पिता की फिल्म के साथ महसूस की गई पुरानी यादों को फिर से जीना चाहता है। यह मेरे पिता और मुझे भरोसा दिलाता है कि 'बॉर्डर 2' का इंतजार पुरानी यादों को फिर से जीने की चाहत के साथ हो रहा है।'
'बॉर्डर 2' के बारे में
फिल्म 'बॉर्डर 2' का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है। इसमें सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, मेधा राणा, सोनम बाजवा और अन्या सिंह जैसे दमदार कलाकार हैं। 'बॉर्डर 2' 23 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।