फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kamal Haasan Vs KFCC: अपनी मांग पर अड़ा KFCC, कहा- 'कर्नाटक में सबको चाहिए कमल से माफी'; बातचीत के लिए तैयार

Tue, 03 Jun 2025 09:33 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kamal Haasan Controversy:  कमल हासन के बयान पर विवाद लगातार जारी है। एक ओर जहां उनकी फिल्म ठग लाइफ के कर्नाटक में रिलीज पर रोक लग गई है। वहीं दूसरी ओर केएफसीसी कमल हासन से माफी की मांग पर अड़ा है।
विज्ञापन
कमल हासन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नड़ भाषा को लेकर दिए गए अपने बयान पर अभिनेता कमल हासन लगातार मुश्किलों में घिरे हैं। इसका खामियाजा उनकी फिल्म ‘ठग लाइफ’ को भी भुगतना पड़ा, जिसके कर्नाटक में रिलीज पर फिलहाल रोक लग गई है। अब एक बार फिर कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स (केएफसीसी) ने कमल हासन से अपने बयान पर माफी मांगने की बात दोहराई है। हालांकि, कमल हासन पहले ही माफी मांगने से इंकार कर चुके हैं।

केएफसीसी ने की इमरजेंसी बैठक

विज्ञापन

केएफसीसी द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल द्वारा दायर याचिका पर कर्नाटक हाईकोर्ट के आदेश जारी करने के बाद आज फिल्म बॉडी की एक इमरजेंसी एग्जीक्यूटिव कमेटी की बैठक हुई। बैठक में हमने अब तक हुई हर बात पर चर्चा की, जिसमें कमल हासन का वह पत्र भी शामिल है जिसमें भाईचारे, प्यार, विश्वास आदि की बात की गई है। उनकी तरह हम भी पड़ोसी राज्यों के साथ प्रेम और विश्वास चाहते हैं। लेकिन हमने तय किया है कि कन्नड़ समर्थक संगठन, सरकार और राज्य के सभी लोग कमल हासन से बिना शर्त माफी ही चाहते हैं।

बिना शर्त माफी मांगे कमल हासन
केएफसीसी ने कमल हासन से अनुरोध किया कि वो ‘तमिल से निकला कन्नड़’ वाला अपना वापस लें और बिना शर्त माफी मांगें। केएफसीसी ने कहा कि कर्नाटक हाई कोर्ट में भी इस मुद्दे पर गंभीरता से चर्चा हुई है। इसलिए हमने मंगलवार की बैठक में उनसे बयान वापस लेने और माफी मांगने का आग्रह करने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः Kamal Haasan: माफी नहीं मांगने पर फंसे कमल हासन; हाईकोर्ट ने दिया झटका, कर्नाटक में रिलीज नहीं होगी 'ठग लाइफ'

कर्नाटक में ‘ठग लाइफ’ की रिलीज पर लगी रोक
इससे पहले कमल हासन के माफी मांगने से इंकार करने के बाद कर्नाटक उच्च न्यायालय ने कमल हासन के कन्नड़ भाषा पर दिए गए बयान से राज्य में अशांति फैलने की बात कहते हुए ठग लाइफ के कर्नाटक में फिलहाल रिलीज पर रोक लगा दी। कर्नाटक में फिल्म 'ठग लाइफ' की रिलीज के लिए सुरक्षा की मांग करने वाले अभिनेता की रिट याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायालय ने यह टिप्पणी की और सुनवाई 10 जून तक के लिए स्थगित कर दी। ऐसे में अब फिल्म फिलहाल 10 जून तक कर्नाटक में रिलीज नहीं हो सकेगी। फिल्म पहले 5 जून को रिलीज होने वाली थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें