फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Neha Kakkar: मेलबर्न कॉन्सर्ट के आयोजकों ने नेहा कक्कड़ पर लगाया आरोप, विवाद के असली वजह का किया खुलासा

Wed, 30 Apr 2025 11:10 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Neha Kakkar: बीते दिनों बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ ने मेलबर्न कॉन्सर्ट को लेकर कई आरोप लगाए थे, जिसका आयोजकों की तरफ से खंडन भी किया गया था। अब कुछ और आश्चर्य कर देने वाले सच सामने आए हैं। गायिका ने इवेंट के लिए रखा था ये शर्त।
विज्ञापन
नेहा कक्कड़ - फोटो : इंस्टाग्राम@nehakakkar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न कॉन्सर्ट में देरी से पहुंचने पर फैंस ने गायिका नेहा कक्कड़ की खूब आलोचना की थी, जिसे लेकर सिंगर ने सफाई भी दी थी। अब इस मामले पर आयोजकों ने सभी बातों को निराधार बाताते हुए कहा कि उन्होंने दर्शकों को बढ़ाने की रखी थी शर्त। साथ ही बताया कि वो सब नेहा कक्कड़ का नाटक था। जानिए क्या हुआ खुलासा। 

विज्ञापन


नेहा ने कहा कि मैं परफॉर्म नहीं करूंगी
हाल ही में इवेंट होस्ट पेस डी और विक्रम सिंह रंधावा, सिद्धार्थ कन्नन के पॉडकास्ट में पहुंचे और उन्होंने वहा नेहा कक्कड़ के मेलबर्न शो को लेकर बात की। होस्ट पेस डी ने बताया कि मेलबर्न कॉन्सर्ट के दौरान वो वहां थे और उन्होंने सब कुछ देखा। आगे पेस ने कहा कि उन्हें आयोजकों से पता चला कि नेहा कक्कड़ शो में देरी कर रही हैं, क्योंकि शो में सिर्फ 700 लोग ही थे। गायिका का कहना था कि जब तक ज्यादा दर्शक नहीं आ जाते वह परफॉर्म नहीं करेंगी। इस कारण भीड़ उन पर अपना गुस्सा प्रकट कर रही थी, कयोंकि उन सब ने एक टिकट के लिए लगभग 16000 रुपये खर्च किए थे। 

यह खबर भी पढ़ें: Tiku Talsania: जब शाहरुख ने टीकू तलसानिया को चलाने के लिए दे दी अपनी कार, अभिनेता ने साझा किया दिलचस्प किस्सा
विज्ञापन


साउंड को लेकर लगाए आरोप को बताया झूठा
आगे बातचीत में पेस डी ने बताया कि नेहा कक्कड़ का मेलबर्न कॉन्सर्ट बहुत बड़ा शो था। उन्होंने बताया, ‘यह इतना बड़ा शो था कि पूरा टेक राइडर वहां मौजूद था। इससे पहले भी कई कार्यक्रम वहां हुए और सभी ने प्रदर्शन किया। कॉन्सर्ट का माइक और पूरा सेटअप बिल्कुल तैयार था, उसमें कोई कमी नहीं थी। इसलिए गायिका जो आरोप लगा रही हैं, वह सच नहीं लगता, क्योंकि हमने अपनी आंखों से देखा कि सब कुछ ठीक से सेट किया गया था।’

यह खबर भी पढ़ें:  Sanjay Dutt: संजय दत्त ने बताया क्या है ‘हाउसफुल 5’ की कहानी, बोले- फिल्म का हिस्सा बनना मेरे लिए खुशी की बात

क्या है पूरा मामला? 
यह सब तब शुरू हुआ, जब नेहा कक्कड़ ऑस्ट्रेलिया के अपने मेलबर्न कॉन्सर्ट में ढाई घंटे देरी से पहुंची थीं, जिस कारण दर्शकों ने गायिका की खूब आलोचना की थी। इसके बाद इवेंट के दौरान नेहा रो पड़ीं और देरी के लिए प्रशंसकों से माफी भी मांगी। हालांकि, उन्होंने कॉन्सर्ट भी एक घंटे में समाप्त कर दिया। यूजर्स ने उनके इस बर्ताव को ड्रामा बताया। भारी आलोचना के बाद नेहा कक्कड़ ने सारी कमी आयोजकों की बताते हुए आरोप लगाए थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें