फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Esha Gupta: हार्दिक पांड्या के साथ डेटिंग की खबरों पर ईशा गुप्ता ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- हम दोनों कुछ महीने…

Wed, 25 Jun 2025 08:22 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Esha Gupta On Hardik Pandya: बी-टाउन में अक्सर सेलेब्स के अफेयर और डेटिंग की खबरें फैलती रहती हैं। एक समय ईशा गुप्ता और हार्दिक पांड्या के बीच अफेयर की खबरें भी काफी सुर्खियों में रही थीं। अब इन खबरों पर ईशा ने सच्चाई बताई है।
विज्ञापन
ईशा गुप्ता और हार्दिक पांड्या - फोटो : इंस्टाग्राम-@egupta और @hardikpandya93
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा गुप्ता अपने बोल्ड लुक्स को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहती हैं। अब ईशा गुप्ता ने उन दिनों को याद किया जब उनके और भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की डेटिंग की खबरें बी-टाउन का हॉट टॉपिक बनी थीं। एक वक्त इन दोनों के अफेयर की काफी चर्चाएं थीं। हालांकि, दोनों सेलेब्स में से किसी ने भी कभी इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। अब कई वर्षों बाद अभिनेत्री ईशा गुप्ता ने इस पर बात की और डेटिंग की खबरों की सच्चाई बताई है।

‘हम कुछ महीनों बात कर रहे थे’

विज्ञापन

सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में ईशा गुप्ता ने हार्दिक पांड्या के साथ अपने डेटिंग की खबरों और अफेयर को लेकर खुलकर बात की। एक्ट्रेस ने कहा, ‘हां, कुछ समय से हम बात कर रहे थे। मुझे नहीं लगता कि हम डेटिंग कर रहे थे। लेकिन हां, हम कुछ महीनों से बात कर रहे थे। हम उस 'शायद यह होगा, शायद यह नहीं होगा' वाले स्टेज पर थे। डेटिंग स्टेज तक पहुंचने से पहले ही यह खत्म हो गया। तो यह डेटिंग नहीं थी। हम एक या दो बार मिले, बस। तो हां, जैसा कि मैंने कहा, यह कुछ महीने था और फिर यह खत्म हो गया।’ ईशा गुप्ता का नाम साल 2018 में हार्दिक पांड्या के साथ जुड़ा था और दोनों के अफेयर की चर्चाएं चली थीं।

‘हम दोनों एक-दूसरे से अलग थे’
एक्ट्रेस ने कहा कि हम एक कपल हो सकते थे, लेकिन मुझे नहीं लगता कि ऐसा होना तय था। मैं और हार्दिक उतने कंपटेबल नहीं थे, जितना एक कपल को होना चाहिए। हालांकि, सबका अपना एक टाइप होता है। मैं हर सुबह सेल्फ ऑब्सेशन के साथ नहीं उठ सकती। मैं हर सुबह जागते ही ओह माय गॉड हम दोनों कितने अच्छे लगते हैं या खुद की ही तारीफ नहीं कर सकती। मैं इसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं कर सकती।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः Sardaar Ji 3 Controversy: फिल्म में पाकिस्तानी कलाकार को लेने पर मीका सिंह ने की दिलजीत की आलोचना, कही ये बात

‘धमाल 4’ में नजर आएंगी ईशा गुप्ता
वर्कफ्रंट की बात करें तो ईशा गुप्ता को आखिरी बार बॉबी देओल की ‘आश्रम’ सीरीज में देखा गया था। इसके अलावा वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इस बीच वो कुछ एक म्यूजिक वीडियोज में जरूर नजर आई हैं। उनके आगामी प्रोजेक्ट की बात करें तो वो अजय देवगन के साथ ‘धमाल 4’ में नजर आ सकती हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें