फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Erin Jayne Plummer Husband Death: एरिन जेन प्लमर की आत्महत्या के बाद उनके पति का निधन, तीन बच्चे हो गए अनाथ

Wed, 13 Nov 2024 12:09 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दिवंगत टीवी अभिनेत्री एरिन जेने प्लमर के पति एलन प्लमर का 49 वर्ष की आयु में निधन हो गया। एरिन के पति के निधन के बाद अब उनके तीन बच्चे अनाथ हो गए हैं।
विज्ञापन
एरिन जेन प्लमर के पति का निधन - फोटो : इंस्टाग्राम: @erinjayne_plummer
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवंगत टीवी अभिनेत्री एरिन जेने प्लमर के पति एलन प्लमर का 49 वर्ष की आयु में निधन हो गया। दो साल पहले एरिन ने आत्महत्या कर ली थी। अब उनके पति की मौत हो गई। एरिन के पति के निधन के बाद अब उनके तीन बच्चे अनाथ हो गए हैं। एलन एक कंपनी के निदेशक थे, जो पहले ही बंद हो चुकी थी। वहीं, एरिन को ऑस्ट्रेलियाई चैट शो स्टूडियो 10 में उनके प्रदर्शन के लिए पहचाना जाता था।  

विज्ञापन

 

एलन की मौत पर पुलिस जांच जारी
रिपोर्ट्स के अनुसार, नॉर्दर्न बीचेस पुलिस एरिया कमांड के अधिकारी रविवार को फ्रेशवाटर में एलन की मौत के संबंध में कोरोनर के लिए एक रिपोर्ट तैयार करेंगे। इसके साथ ही अभी ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है। बताया गया कि उन्होंने हाल ही में फ्रेशवाटर में परिवार के लंबे समय के घर को बेचा था, जहां वे दो दशकों से अधिक समय से रह रहे थे।

एरिन जेने प्लमर का करियर
एरिन की आत्महत्या के बाद एरिन की दोस्त और सहकर्मी सारा हैरिस ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए गोल्ड मेडल मॉम कहा था। एरिन के निधन के बाद उनके परिवार की सहायता के लिए एक 'गो फंड मी' पेज बनाया गया था। पेज में कहा गया है कि एरिन ने स्टूडियो 10 के साथ-साथ एमटीवी, द मॉर्निंग शो और टोटली एक्टिव टीवी सहित अन्य ऑस्ट्रेलियाई शो के लिए दो दशकों से अधिक समय तक काम किया था।
विज्ञापन

एरिन की मौत के बाद जमा किए गए पैसे
रिपोर्ट के अनुसार, एरिन ने टेलीविजन के लिए कई वॉयस ओवर भी किए थे। पैसे जुटाने का उद्देश्य प्लमर परिवार की देखभाल करने और अन्य जरूरतों में सहायता करने का था। दुखी दोस्तों, परिवार और समर्थकों ने इस कठिन समय में उसके परिवार की मदद के लिए 20,000 डॉलर से अधिक की राशि जुटाई थी।
Hania Aamir: शादी रचाने जा रहीं पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर? रैपर बादशाह के साथ जुड़ रहा नाम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें