फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ed Sheeran: चेन्नई कॉन्सर्ट से पहले एड शीरन ने की ए.आर रहमान से मुलाकात, सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें

Wed, 05 Feb 2025 02:34 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

ब्रिटिश सिंगर एड शीरन इस समय भारत में हैं। सिंगर देश के कई राज्याें में म्यूजिक कॉन्सर्ट करने वाले हैं। पिछले दिनों उनका हैदराबाद में कॉन्सर्ट हुआ। गुरुवार को चेन्नई में कॉन्सर्ट है। इस कॉन्सर्ट से पहले एड शीरन की ए.आर रहमान से एक खास मुलाकात हुई। 
विज्ञापन
एड शीरन के साथ रहमान और उनके बेटे अमीन - फोटो : इंस्टाग्राम-@ arrahman
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटिश सिंगर एड शीरन चेन्नई में वाईएमसीए ग्राउंड में गुरुवार को अपना म्यूजिक कॉन्सर्ट करेंगे। इस कॉन्सर्ट से पहले उनकी मुलाकात सिंगर-कंपोजर ए.आर रहमान और उनके बेटे ए.आर अमीन से हुई। इस मुलाकात की तस्वीरों को ए.आर रहमान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है।

विज्ञापन


साथ में गुजारा वक्त 
रहमान के बेटे अमीन ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम पेज पर शीरन और रहमान के साथ कई तस्वीरें साझा कीं। एक तस्वीर में शीरन को रहमान और अमीन के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है। दूसरी तस्वीर में ब्रिटिश गायक एड शीरन और रहमान म्यूजिक स्टूडियो में नजर आ रहे हैं। एड शीरन, रहमान की फोटो क्लिक कर रहे हैं। 

विज्ञापन

कॉलेज स्टूडेंट्स के साथ गाया गाना 
एड शीरन ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह रहमान के केएम कॉलेज ऑफ म्यूजिक एंड टेक्नोलॉजी के स्टूडेंट के साथ अपना गाना ‘परफेक्ट’ गाते हुए दिख रहे हैं। स्टूडेंट्स भी उनके साथ गाना गा रहे हैं। एड शीरन ने इस वीडियो के साथ एक कैप्शन भी लिखा है- ‘आज चेन्नई में बेहतरीन सिंगर्स की टोली के साथ गाना गाया।’ 

चेन्नई शहर का ले रहे हैं आनंद 
पिछले दिनों जब एड शीरन हैदराबाद में थे तो उन्होंने शहर की सैर की थी। इस समय भी वह चेन्नई शहर की सैर का आनंद ले रहे हैं। उन्हें चेन्नई में सिर की मालिश कराते हुए भी देखा गया है। यह वीडियो भी सिंगर ने शेयर किया है। जल्द ही एड शीरन दिल्ली-एनसीआर में कॉन्सर्ट करेंगे। सिंगर का म्यूजिक कॉन्सर्ट 15 फरवरी को दिल्ली-एनसीआर में होगा, इसी के साथ उनका म्यूजिक टूर खत्म भी हो जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें