बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान रखने वाले मशहूर एक्टर इमरान हाशमी अपनी आने वाली फिल्म में एक बीएसएफ कमांडर का किरदार निभाएंगे। फिल्म का नाम 'ग्राउंट जीरो है।' एक्सेल एंटरटेनमेंट ने जब से फिल्म 'ग्राउंड जीरो' का एलान किया है तब से ही फिल्म ने दर्शकों का ध्यान खींचा है। यह फिल्म देश के लिए बलिदान और राष्ट्र की रक्षा करने वालों पर आधारित होगी। एक्सेल एंटरटेनमेंट ने अब फिल्म का पोस्टर जारी किया है। पोस्टर में इमरान हाशमी नजर आ रहे हैं।