फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दमदार या बेकार? जानें इमरान हाशमी और यामी गौतम की ‘हक’ देखकर नेटिजेंस ने दिए कैसे रिएक्शन; फिल्म पर कही ये बात

Fri, 07 Nov 2025 03:04 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Haq Movie X Review: शाह बानो केस पर आधारित इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म ‘हक’ रिलीज हो गई है। जानिए फिल्म देखने के बाद दर्शकों ने एक्स पर दी क्या प्रतिक्रियाएं?
विज्ञापन
हक फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म ‘हक’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस कोर्टरूम ड्रामा को लेकर दर्शक काफी उत्साहित थे। अब दर्शक फिल्म को देखने भी पहुंच रहे हैं। शाह बानो केस पर आधारित इस फिल्म को देखने के बाद अब लोगों के रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। जानते हैं ‘हक’ को देखने के बाद दर्शकों ने एक्स पर कैसे रिएक्शन दिए।

लोगों को पसंद आई ‘हक’

विज्ञापन

एक यूजर ने इमरान हाशमी की ‘हक’ की तारीफ करते हुए इसे भावुक और अच्छी कहानी बताया। फिल्म हमारे समाज के पाखंड और अंधविश्वास पर प्रहार करती है। एक अन्य यूजर ने फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा, ‘कोई बेकार का कोर्टरूम ड्रामा नहीं है। फिल्म पूरी इमानदारी से सच्चाई दिखाती है।’



आंखें खोल देगी फिल्म

विज्ञापन

एक नेटिजेंस ने लिखा, ‘कुछ फिल्में आपको खुश करने का प्रयास नहीं करतीं, वो आपकी आंखें खोलती हैं। हक वैसी ही फिल्म है। शानदार राइटिंग, जबरदस्त एक्टिंग और दमदार निर्देशन देखने को मिलता है।’ एक दर्शक ने फिल्म को पॉवरफुल बताते हुए कहा कि ये फिल्म आपको इमोशनल करेगी और आपसे आसानी से जुड़ जाएगी। 







यह खबर भी पढ़ेंः Haq Movie Review: यामी और इमरान के टकराव ने कोर्टरूम ड्रामा को दी नई ऊंचाई, असरदार कहानी; निर्देशन थोड़ा फीका

सुपर्ण एस वर्मा ने किया है निर्देशन
सुपर्ण एस वर्मा द्वारा निर्देशित ‘हक’ 1985 से शाह बानो केस पर आधारित है। यह केस 1978 से 1985 तक लगभग सात साल चला था। फिल्म में यामी गौतम ने शाह बानो और इमरान हाशमी ने उनके पति मोहम्मद अहमद खान की भूमिका निभाई है। फिल्म रिलीज से पहले ही काफी चर्चाएं बटोर रही थी। अब रिलीज के बाद फिल्म को अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। देखना ये है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें