सबसे कम उम्र में एमी जीतने वाले एक्टर बने ओवेन कूपर
नेटफ्लिक्स की ओरिजिनल फिल्म ‘एडोलसेंस’ के लिए ओवेन कूपर एमी पुरस्कार जीतने वाले अब तक के सबसे कम उम्र के अभिनेता बन गए। उन्होंने लिमिटेड सीरीज या फिल्म की कैटेगरी में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड जीता। इस दौरान 15 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि तीन साल पहले मैं कुछ भी नहीं था, लेकिन अब मैं यहां हूं। जब मैंने थिएटर क्लासेज शुरू की थीं, तो मुझे यह पुरस्कार जीतने की उम्मीद नहीं थी।
‘एडोलसेंस’ और ‘द स्टूडियो’ बने बेस्ट सीरीज
‘द स्टूडियो’ को बेस्ट कॉमेडी सीरीज का अवॉर्ड मिला। इसका निर्माण सेठ रोजन, इवान गोल्डबर्ग, पीटर ह्यूक, एलेक्स ग्रेगरी और फ्रिडा पेरेज ने किया है। वहीं ‘एडोलसेंस’ लिमिटेड या एंथोलॉजी कैटेगरी की बेस्ट सीरीज बनी।
स्टीफन ग्राहम और क्रिस्टिन मिलिओटी बने बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस
स्टीफन ग्राहम ने ‘एडोलसेंस’ के लिए लिमिटेड सीरीज या फिल्म कैटेगरी में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड अपने नाम किया। जबकि क्रिस्टिन मिलिओटी को ‘द पेंगुइन’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला।
यहां देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट
बेस्ट ड्रामा सीरीज- द पिट
बेस्ट एक्टर (ड्रामा सीरीज) - नूह वाइल (द पिट)
बेस्ट कॉमेडी सीरीज- द स्टूडियो
बेस्ट लिमिटेड या एंथोलॉजी सीरीज- एडोलसेंस
बेस्ट टॉक सीरीज- द लेट शो विद स्टीफन कोलबर्ट
बेस्ट एक्टर (लिमिटेड या एंथोलॉजी सीरीज) - स्टीफन ग्राहम (एडोलसेंस)
बेस्ट एक्ट्रेस (लिमिटेड या एंथोलॉजी सीरीज) - क्रिस्टिन मिलिओटी (द पेंगुइन)
आउटस्टैंडिंग रियलिटी कम्पटीशन- द ट्रेटर्स
बेस्ट एक्ट्रेस (ड्रामा सीरीज) - ब्रिट लोअर (सेवरेंस)
बेस्ट एक्ट्रेस (कॉमेडी सीरीज) - जीन स्मार्ट (हैक्स)
बेस्ट एक्टर (कॉमेडी सीरीज) - सेठ रोजेन (द स्टूडियो)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (ड्रामा सीरज) - ट्रैमेल टिलमैन (सेवरेंस)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (कॉमेडी सीरीज) - जेफ हिलर (समबडी समव्हेयर)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस (कॉमेडी सीरीज) - हान्नाह ऐनबिंडर
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस (ड्रामा सीरीज) - कैथरीन लानासा (द पिट)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (लिमिटेड या एंथोलॉजी सीरीज या फिल्म)- ओवेन कूपर
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस (लिमिटेड या एंथोलॉजी सीरीज या फिल्म)- एरिन डोहर्टी (एडोलसेंस)
बेस्ट डायरेक्टर (ड्रामा सीरीज) - एडम रैंडल (स्लो हॉर्सेज)
बेस्ट डायरेक्टर (लिमिटेड या एंथोलॉजी सीरीज या फिल्म) - फिलिप बैरंटिनी (एडोलसेंस)
बेस्ट डायरेक्टर (कॉमेडी सीरीज) - सेठ रोजन (द स्टूडियो)