फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Emilia Perez: ऑस्कर में इस फिल्म को मिले 13 नॉमिनेशन फिर भी खुश नहीं फैंस, सेलिना गोमेज क्यों बनीं टारगेट?

Fri, 24 Jan 2025 10:12 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Emilia Perez: ऑस्कर 2025 के लिए नामांकन का एलान हो चुका है। इस बार के ऑस्कर नामांकन में 'एमिलिया पेरेज' का जलवा देखने को मिला है। इस फिल्म ने सबसे ज्यादा 13 नामांकन प्राप्त किए हैं। इसके बावजूद इंटरनेट पर लोगों का गुस्सा फूट रहा है। आखिर क्यों? जानिए
विज्ञापन
Selena Gomez, Emilia Perez - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अकादमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने कल गुरुवार 23 जनवरी को ऑस्कर 2025 के लिए नामांकनों की घोषणा की। इस बार के ऑस्कर नामांकन में 'एमिलिया पेरेज' का जलवा देखने को मिला। इस फिल्म ने सबसे ज्यादा 13 नामांकन प्राप्त किए हैं। बावजूद इसके इंटरनेट पर यूजर्स नाखुश हैं और पोस्ट के जरिए अपने गुस्से का इजहार कर रहे हैं। जानते हैं वजह

विज्ञापन

सेलिना गोमेज का नाम नॉमिनेशन लिस्ट में नहीं
फिल्म 'एमिलिया पेरेज' को सबसे ज्यादा नॉमिनेशन मिले हैं। मगर, इन नामांकनों में सेलिना गोमेज का नाम नहीं है। उन्हें किसी श्रेणी में नामांकन नहीं मिला है। म्यूजिकल फिल्म 'एमिलिया' पेरेज को बेस्ट पिक्चर, बेस्टर इंटरनेशनल फीचर फिल्म, बेस्ट डायरेक्टर, फिल्म एडिटिंग, साउंड, सिनेमैटोग्राफी, मेकअप और हेयरस्टाइलिंग और ऑरिजनल स्कोर सहित और कई श्रेणियों में नामांकन मिले हैं, मगर सेलिना का नाम कहीं नहीं है। इसे लेकर नेटिजन्स प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

13 नामांकनों पर उठा सवाल
सोशल मीडिया पर सेलिना के फैंस नामांकनों की आलोचना कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ' क्या अब हम ऐसी दुनिया में हैं जहां 'एमिलिया पेरेज' को ऑस्कर में 13 नामांकन के लायक माना जा रहा है। ठीक वैसे ही जैसे 'ओपेनहाइमर'को? मुझे बहुद दुख है और मेरी समझ से परे की बात है। क्या यह सबसे बड़ी सिनेमाई उपलब्धि है'?
 
विज्ञापन

और क्या कहा यूजर्स ने?
वहीं कुछ यूजर्स लिख रहे हैं, 'ऑस्कर में फिल्म एमिलिया पेरेज को एक वस्तु बना देना ठीक नहीं'। कुछ यूजर्स लिख रहे हैं, 'ऐसा भी क्या है फिल्म में?' कुछ यूजर्स ने तो यहां तक लिख दिया कि वे दुआ करेंगे कि इस फिल्म का पतन हो'।








विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें