फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Emergency: बहुत संघर्ष रहा… ‘इमरजेंसी’ रिलीज के लिए इन चुनौतियों का कंगना ने किया सामना, एक्ट्रेस का छलका दर्द

Tue, 07 Jan 2025 09:50 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Emergency: कंगना रणौत ने अपनी फिल्म 'इमरजेंसी' की रिलीज में आई अड़चनों को लेकर बात की। अभिनेत्री ने साझा किया कि फिल्म के रिलीज में उन्हें किस तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
 
विज्ञापन
कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम @kanganaranaut
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कंगना रणौत अपनी फिल्म 'इमरजेंसी' लेकर आ रही है। यह फिल्म 1975 से 1977 तक तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए 21 महीने के आपातकाल पर केंद्रित है। फिल्म को रिलीज से पहले कई अड़चनों का सामना करना पड़ा। फिल्म को 6 सितंबर 2024 को रिलीज होना था, लेकिन केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड से मंजूरी ना मिलने के कारण यह रुक गई। फिल्म को कुछ सिख संगठनों से भी विरोध का सामना करना पड़ा, जिन्होंने कथित तौर पर इसकी रिलीज पर आपत्ति जताई और निर्माताओं पर तथ्यों को गलत तरीके से पेश करने का आरोप लगाया। महीनों के संघर्ष के बाद अब इसे सीबीएफसी से हरी झंडी मिल गई है। अब अभिनेत्री कंगना रणौत ने फिल्म को लेकर आई मुश्किलों के बारे में बताया है।

विज्ञापन


रिलीज के लिए करना पड़ा संघर्ष
कंगना रणौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ अब 17 जनवरी, 2025 को रिलीज होगी। कंगना फिल्म के प्रमोशन में जुटी हैं। हाल ही में कंगना ने एएनआई से बातचीत के दौरान उन्होंने फिल्म के रिलीज से पहले आई चुनौतियों के बारे में बात की। कंगना ने कहा, "बहुत संघर्ष रहा, काफी चीजों का सामना करना पड़ा। यह आसान सफर नहीं था। इसमें कई मुश्किलें थीं।हमें यह फिल्म कई समुदायों को दिखानी थी। हमारी फिल्म की हर एक चीज की जांच की गई। ऐसी तमाम बाधाओं को पार करने के बाद, हम आखिरकार यहां पहुंचे हैं। हमें अपने संविधान, देश और सेंसर बोर्ड पर बहुत भरोसा है, जिसकी वजह से आज हम अपनी फिल्म को दर्शकों के सामने ला पाए हैं। हम बेसब्री से फिल्म को दुनिया को दिखाने का इंतजार कर रहे हैं।"

यह खबर भी पढ़ें: Hrithik Roshan: फिल्म इंडस्ट्री में 25 साल पूरे होने पर ऋतिक रोशन मनाया जश्न, कैजुअल लुक में खींचा सबका ध्यान
विज्ञापन


मुंबई में बेचनी पड़ी प्रॉपर्टी
फिल्म की रिलीज टलने के बाद कंगना को मुंबई में अपनी प्रॉपर्टी भी बेचनी पड़ी। उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि फिल्म बनाते समय उन्हें इतनी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। अभिनेत्री ने कहा, "मुझे नहीं पता था कि इस फिल्म को बनाते समय मुझे मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा, आमतौर पर मेरी फिल्में बहुत ही आरामदायक बजट में बनती हैं, लेकिन इस बार मुझे बहुत संघर्षों का सामना करना पड़ा, चाहे वह स्टूडियो से जुड़ा हो या फंड से। सबसे बड़ा संघर्ष यह था कि कोई भी फिल्म की रिलीज को लेकर आश्वस्त नहीं था। 'क्या यह कभी रिलीज होगी या नहीं?' यह सवाल हमेशा हमारे दिमाग में रहता था।" 

यह खबर भी पढ़ें: Honey Rose: बिजनेसमैन कार्यक्रमों में करता था अभिनेत्री का पीछा, मलयालम एक्ट्रेस ने दर्ज कराई शिकायत

'इमरजेंसी' की स्टार कास्ट
कंगना रणौत की फिल्म  'इमरजेंसी' का निर्माण जी स्टूडियोज और मणिकर्णिका फिल्म्स ने मिलकर किया है। फिल्म में कंगना के अलावा अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े और दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक भी हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें