एल्विश यादव डेब्यू 'औकात के बाहर' का ट्रेलर रिलीज
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
सीरीज में दिखी कॉलेज कैंपस की जिंदगी
सीरीज ‘औकात के बाहर’ के ट्रेलर की शुरुआत में एल्विश यादव का किरदार नजर आता है। जिसका सपना बॉक्सर बनने का है। वह कॉलेज पहुंचता है। यहां उसकी मुलाकात एक सीनियर से होती है। इनके बीच अलग कनेक्शन बनता है। लेकिन आगे कॉलेज की पॉलिटिक्स के चक्कर में एल्विश यादव के किरदारों को काफी कुछ फेस करना पड़ता है।
ये खबर भी पढ़ें: मुश्किलों में फंसे एल्विश यादव, ईडी ने कसा शिकंजा; यूट्यूबर और सिंगर फाजिलपुरिया के खिलाफ चार्चशीट दाखिल
सीरीज में नजर आए ये एक्टर्स
एल्विश यादव के अलावा सीरीज ‘औकात से बाहर’ में मल्हार राठौर, निखिल विजय, हेतल गड़ा, रोहन खुराना, केशव साधना जैसे एक्टर्स भी नजर आए। सभी कॉलेज स्टूडेंट्स के रोल में दिखाई दिए। इस सीरीज को तन्मय रस्तोगी ने निर्देशित किया है। यह सीरीज 3 दिसंबर को अमेजन एमएक्सप्लेयर पर स्ट्रीम होगी। इस सीरीज के ट्रेलर को देखकर एल्विश यादव के फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स ने भी रिएक्शन दिए हैं। सोशल मीडिया यूजर्स ने एल्विश की एक्टिंग और ट्रेलर की तारीफ की है।