Elvish Yadav On Dating Rumours: 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विनर रहे यूट्यूबर एल्विश यादव ने हाल ही में उस मिस्ट्री गर्ल के बारे में बात की है, जिसके साथ वह अपनी बर्थडे पार्टी में दिखाई दिए थे। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा।
यूट्यूबर एल्विश यादव पिछले काफी समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल, उन्हें अपने हालिया बर्थडे सेलिब्रेशन के बाद एक मिस्ट्री गर्ल के साथ निकलते हुए देखा गया। ऐसे में दोनों के रिश्ते को लेकर अटकलें शुरू हो गईं।
विज्ञापन
अब इस पर रियलिटी टीवी स्टार एल्विश ने चुप्पी तोड़ी है और साथ ही यह भी कहा कि एक वायरल क्लिप के आधार पर उनका नाम उस लड़की के साथ जोड़ना बंद करें। इसके अलावा यूट्यूबर ने दोनों का रिश्ता भी अब खुद ही बता दिया है।
एल्विश यादव
- फोटो : इंस्टाग्राम@elvish_yadav
क्या बोले एल्विश यादव?
अफवाहों पर सफाई देते हुए एल्विश ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लड़की के साथ अपना नाम जोड़े जाने पर नाराजगी जताई और साफ किया कि वह उनकी सिर्फ एक कॉमन फ्रेंड हैं। उन्होंने लोगों से एक छोटी सी वीडियो क्लिप देखकर किसी नतीजे पर न पहुंचने की अपील भी की।
एल्विश ने पोस्ट में लिखा, 'बस साफ कर दूं कि वह लड़की मेरी एक कॉमन दोस्त है। अलग एंगल से लिए गए क्लिप के आधार पर मेरा नाम उसके साथ जोड़ना बंद करें। लोग सच जाने बिना ही बहुत जल्दी राय बना लेते हैं। प्लीज हमारी पर्सनल जिंदगी का सम्मान करें और कयास लगाना बंद करें।'
एल्विश यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
चेहरा छिपाते नजर आई थीं लड़की
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एल्विश अपनी बर्थडे पार्टी से एक लड़की के साथ बाहर निकलते नजर आए थे। लड़की ने कैजुअल ब्लैक आउटफिट पहना हुआ था। यूट्यूबर के साथ बाहर निकलने के दौरान वह पैपराजी से अपना चेहरा छिपाती हुई नजर आई थीं।