फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Elvish Yadav Birthday: जन्नत जुबैर को वाकई डेट कर रहे एल्विश यादव? बर्थडे विश ने अफवाहों को दी हवा

Sun, 14 Sep 2025 04:18 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Jannat Zubair Wishes Elvish Yadav on his Birthday: एल्विश यादव के जन्मदिन के मौके पर उनकी दोस्त जन्नत जुबैर ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। इसके बाद दोनों को एक बार फिर साथ में जोड़े जाने लगा।
विज्ञापन
एल्विश-जन्नत - फोटो : इंस्टाग्राम- @jannatzubair29
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पॉपुलर यूट्यूबर एल्विश यादव आज यानी 14 सितंबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में उनके फैंस और चाहने वाले उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी बीच करीबी दोस्त जन्नत जुबैर ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। जन्नत की बर्थडे विश के बाद एक बार फिर से दोनों के बीच डेटिंग की अफवाहों ने जोर पकड़ लिया है। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।
विज्ञापन


एल्विश यादव का बर्थडे सेलिब्रेशन
अपने खास दिन पर एल्विश यादव ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा कीं। एक तस्वीर में वह शानदार केक के साथ पोज देते दिखे, तो दूसरी में अपनी मां के साथ प्यार भरा पल बिताते नजर आए। दोस्तों के बीच हुई इस पार्टी में माहौल बेहद खुशनुमा रहा। एल्विश ने मजाकिया अंदाज में लिखा—'हैप्पी बर्थडे टू मी।' यह पोस्ट देखते ही फैंस और करीबी दोस्तों ने उन्हें इस खास दिन के लिए बधाइयां दीं।।
 


जन्नत जुबैर का स्पेशल मैसेज
सभी शुभकामनाओं के बीच सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं जन्नत जुबैर ने। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एल्विश को बर्थडे विश करते हुए लिखा—'हैप्पी हैप्पी बर्थडे।' खास बात यह रही कि जन्नत ने उनके साथ ली गई एक तस्वीर को क्रॉप कर साझा किया। इस पर एल्विश ने भी मजेदार अंदाज में सिर्फ हाथ मिलाने वाला इमोजी भेजा। 
विज्ञापन




डेटिंग रुमर्स क्यों हुईं तेज?
असल में, एल्विश और जन्नत के अफेयर की खबरें तब जोर पकड़ने लगी थीं जब दोनों की साथ में एक तस्वीर सामने आई थी। उस फोटो में जन्नत लाल साड़ी पहने नजर आईं और एल्विश ने कैप्शन में लिखा- 'तेरे दिल पे हक मेरा है।' बेशक एल्विश के इस पोस्ट ने किसी नए प्रोजेक्ट की ओर इशारा किया लेकिन फैंस ने दोनों को साथ में जोड़ना शुरू कर दिया। हालांकि अब तक दोनों ने सार्वजनिक तौर पर रिश्ते की पुष्टि नहीं की है और ना ही इस मामले पर कोई भी प्रतिक्रिया दी है।

ये खबर भी पढ़ें: Pawan Singh: पहली पत्नी को याद कर पवन का छलका दर्द, अक्षरा सिंह संग रिश्ते पर कही बड़ी बात? बोले- लव मैरिज….

फैंस की प्रतिक्रिया
एल्विश और जन्नत के बीच इस इशारों-इशारों में बातचीत पर फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ यूजर्स कह रहे हैं कि यह सब केवल कोलैबोरेशन का हिस्सा हो सकता है, तो वहीं कुछ मानते हैं कि दोनों सचमुच एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर दोनों के हैशटैग ट्रेंड करते दिखे और दोनों के फैनबेस ने अपनी-अपनी राय रखी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें