पिछले दिनों पॉपुलर यूट्यूबर आशीष चंचलानी और अभिनेत्री एली एवराम ने एक साथ एक कोजी फोटो पोस्ट की थी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म हो गया। फैंस को लगा था कि दोनों रिलेशनशिप में हैं और दोनों को इसके लिए लगातार बधाइयां भी मिल रही थीं। लेकिन जल्द ही सच्चाई सामने आई कि ये सब उनके नए म्यूजिक वीडियो 'चंदनिया' का प्रमोशनल स्टंट था। अब एली ने एक बार फिर सभी अफवाहों पर विराम लगाते हुए आशीष को अपना दोस्त बताया है।
एली ने आशीष के साथ शेयर किया वीडियो
दरअसल एली एवराम ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनके साथ आशीष चंचलानी नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में पहले एली नजर आती हैं, इसके कुछ ही देर बार आशीष दिखाई देते हैं और वीडियो के कैप्शन में एली ने लिखा है- द अन एक्सपेक्टेड फ्रेंडशिप। इसके अलावा एली ने एक तस्वीर भी शेयर की है जिसमें चाय के दो कप नजर आ रहे हैं। एक कप पर एली ने खुद का नाम लिखा है तो दूसरे पर आशीष लिखा हुआ है।
ये खबर भी पढ़ें:
Shraddha Kapoor on Saiyaara: श्रद्धा कपूर ने देखी अहान-अनीत की फिल्म, बोलीं- 'सैयारा' से आशिकी हो गई मुझे