फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एली अवराम ने बॉलीवुड इंडस्ट्री पर किया चौंकाने वाला खुलासा, कहा- ‘आप बेहोश भी हो जाएं, तो भी शॉट देना होगा’

Sat, 18 Apr 2026 12:37 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Elli AvrRam: एली अवराम ने हाल ही में एक इंटर्व्यू में बॉलीवुड सेट और साउथ इंडस्ट्री के सेट्स के बीच के अंतर का खुलासा किया। जानिए उन्होंने किस इंडस्ट्री को बेहतर बताया। 

विज्ञापन
एली अवराम - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक्ट्रेस एली अवराम, जिन्होंने तमिल, कन्नड़ और हिंदी फिल्मों में काम किया है, उन्होंने हाल ही में बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री में काम करने के फर्क के बारे में खुलकर बात की। अपने अनुभव शेयर करते हुए एली ने बताया कि दोनों इंडस्ट्री ने उन्हें बहुत कुछ सिखाया है, लेकिन साउथ की फिल्म सेट्स का माहौल उन्हें ज्यादा शांत, व्यवस्थित और सम्मानजनक लगा।

साउथ और बॉलीवुड इंडस्ट्री में बताया फर्क 

विज्ञापन

हाल ही में बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में एली ने कहा कि उनका अनुभव दोनों इंडस्ट्री में अच्छा रहा है, लेकिन काम करने का तरीका अलग है। उन्होंने कहा, ‘मेरा अनुभव साउथ और बॉलीवुड दोनों में अच्छा रहा है। लेकिन साउथ के सेट पर मुझे ज्यादा शांति महसूस हुई। बॉलीवुड में सब कुछ थोड़ा जल्दी-जल्दी होता है। साउथ में लोग चिल्लाने के बजाय वॉकी-टॉकी का इस्तेमाल करते हैं।

बॉलीवुड में मेरा अनुभव ऐसा रहा है कि अगर आप खाना भी खा रहे हों, तब भी आपको कहा जाता है कि आपका शॉट तैयार है। जैसे उन्हें फर्क नहीं पड़ता कि आपने खाया है या नहीं, या आप बेहोश भी हो जाएं, तो भी शॉट देना होगा।’
विज्ञापन


हालिया अनुभव को किया शेयर 
हालांकि, एली ने यह भी साफ किया कि यह अनुभव हर टीम के हिसाब से बदल सकता है। उन्होंने बताया कि हाल ही में उन्होंने एक नेटफ्लिक्स प्रोजेक्ट पर काम किया, जहां पूरी टीम ने ध्यान रखा कि सभी कलाकारों को सही से खाना मिले, वे आरामदायक महसूस करें और उनकी अच्छी तरह देखभाल हो। इसे उन्होंने एक बहुत खूबसूरत अनुभव बताया।

एली अवराम का वर्कफ्रंट
एली अवराम ने 2013 में मनीष पॉल के साथ फिल्म ‘मिक्की वायरस’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उसी साल वह सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 7’ में भी नजर आईं, जहां उनकी पर्सनैलिटी और होस्ट के साथ उनकी बातचीत ने लोगों का ध्यान खींचा। बाद में उन्हें कपिल शर्मा की फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं’ (2015) से और ज्यादा पहचान मिली, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट रही।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें