सेलिना जेटली और उनके बच्चे
- फोटो : इंस्टाग्राम-@celinajaitlyofficial
पोस्ट में सेलिना ने क्या लिखा?
अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में सेलिना ने लिखा, ‘मेरी सबसे बड़ी इच्छा है कि जब मेरा जीवन खत्म हो जाए तो मेरा अंतिम संस्कार मेरी जन्मभूमि भारत में हो और मेरी अस्थियों को मेरे पुत्र शमशेर के साथ ऑस्ट्रिया में समाधि दी जाए। एक मां की यही तमन्ना है कि वह उस बच्चे के करीब रहे जिसे वह लंबे समय तक अपनी गोद में नहीं रख सकी।'
शमशेर के लिए सेलिना ने क्या लिखा?
बेटे शमशेर के लिए सेलीना ने प्यारा सा मेसेज भी लिखा। उन्होंने लिखा, 'मेरे प्यारे शमशेर, जब मम्मी इस अप्रैल में ऑस्ट्रिया में थीं तब यह वीडियो रिकॉर्ड किया था क्योंकि मुझे नहीं पता था कि मैं तुमसे दोबारा कब मिल पाऊंगी। तब तक मुझे एक स्मृति की जरूरत थी जिसे मैं संजो कर रख सकूं। उस दौरान मैं तुम्हारे भाइयों से नहीं मिल पाई। मम्मी का दिल टूट गया है मेरे बेटे, लेकिन मम्मी मजबूत हैं। मैं तुम्हारे भाइयों के लिए जीती रहूंगी और आगे बढ़ती रहूंगी, तुम चारों को अपने दिल में संजोकर रखूंगी।'
सेलिना ने आगे लिखा, 'आज ही के दिन तुम्हारा जन्म अर्थू (दूसरा बेटा) के साथ हुआ था। तुम हमें बहुत जल्द छोड़कर चले गए, लेकिन तुमने मुझे कभी नहीं छोड़ा। मैंने अर्थू की आंखों में तुम्हारे लिए तड़प देखी है और उसके शब्दों में भी सुनी है। मुझे विश्वास है कि तुम उस पर नजर रख रहे हो।'
पीटर हाग, सेलिना जेटली
- फोटो : इंस्टाग्राम@celinajaitlyofficial
पिछले साल सेलिना ने तलाक के लिए दी अर्जी
नवंबर 2025 में सेलिना जेटली ने घरेलू हिंसा और दुर्व्यवहार का हवाला देते हुए मुंबई के अंधेरी कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दी थी। ये खुलासे कई साल तक सार्वजनिक रूप से दिखने और सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के बाद हुए। सेलिना और पीटर ने 2010 में शादी की और मार्च 2012 में उनके जुड़वां बेटे हुए। 2017 में सेलिना ने फिर से जुड़वां बेटों को जन्म दिया, जिनमें से शमशेर का हाइपोप्लास्टिक हार्ट कंडीशन के चलते निधन हो गया।