फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eid Songs: ईद के जश्न में चार चांद लगा देंगे बॉलीवुड के ये गाने, झूमने पर करेंगे मजबूर

Sun, 30 Mar 2025 04:37 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Eid Songs: ईद अमन और शांति का त्योहार है। पूरे रमजान मुसलमान इबादत करते हैं और ईद के मौके पर खुशी मनाते हैं। इस मौके पर लोग बॉलीवुड के गाने बजाते हैं।
विज्ञापन
सलमान सुष्मिता - फोटो : फोटो- यूट्यूब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की कई फिल्मों में ईद के सीन दिखाए गए हैं। कई गाने हैं जो ईद के मौके पर बजाए जाते हैं। इन गानों को बजाकर लोग ईद मनाते हैं। एक दूसरे को मुबारकबाद देते हैं और सेवई खाते हैं। आज हम आपके सामने पेश कर रहे हैं वो गाने जो ईद पर सबसे ज्यादा बजाए जाते हैं।
विज्ञापन


मुबारक ईद मुबारक (तुमको न भूल पाएंगे)
साल 2001 में आई फिल्म 'तुमको न भूल पाएंगे' का गाना 'मुबारक ईद मुबारक' ईद के मोके पर खूब बजाया जाता है। गाने में सलमान खान और सुष्मिता सेन ने जबरदस्त डांस किया है। फिल्म में सलमान खान और दिया मिर्जा ने बेहतरीन अदाकारी भी की थी। 
Celebs Wishes: बिग बी से लेकर सनी देओल तक, बॉलीवुड स्टार्स ने दीं गुड़ी पड़वा और उगादी की शुभकामनाएं
विज्ञापन

 

हीरो हिंदुस्तानी - फोटो : फोटो- यूट्यूब
चांद नजर आ गया (हीरो हिंदुस्तानी)
साल 1998 में रिलीज हुई फिल्म हीरो हिदुस्तानी का गाना चांद नजर आ गया लोगों की जुबान पर चढ़ा रहता है। इसे ईद पर खूब सुना जाता है। इस गाने को सोनू निगम और अल्का यागनिक ने आवाज दी है। गाने पर असद वारसी और नमरता शिरोडकर ने अदाकारी की है।

वल्लाह रे वल्लाह (तीस मार खान)
वल्लाह रे वल्लाह गाना धमाकेदार म्यूजिक और जबरदस्त डांस से भरपूर है। ये गाना ईद के जश्न में चार चांद लगाता है। यह गाना साल 2010 में आई फिल्म 'तीस मार खान' का है। फिल्म तो बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं कर पाई थी, लेकिन इस गाने ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। गाने पर सलमान खान, अक्षय कुमार और कटरीना कैफ ने बेहतरीन डांस किया है।
L2 Empuraan Row: केरल के मुख्यमंत्री ने 'एल2: एम्पुरान' का किया समर्थन, कहा- पैदा किया जा रहा भय का माहौल
 

कलंक - फोटो : फोटो- यूट्यूब
बाकी सब फर्स्ट क्लास है (कलंक)
बाकी सब फर्स्ट क्लास है गाना (कलंक) फिल्म का है। यह गाना ईद को और खास बना देगा। गाने के बोल बहुत अच्छे है। गाने को अरिजित सिंग ने गाया है। गाने पर वरुण धवन ने बेहतरीन डांस किया है।

यूं शबनबी (सांवरिया)
'सांवरिया' फिल्म का ये गाना भी ईद के मौके पर सुना जाता है। इस गाने में रणबीर कपूर और सोनम कपूर ने अदाकारी की है। गाने में ईद के दृष्य भी दिखाए गए हैं। मोंटी शर्मा ने इस गाने को लिखा है और पार्थिव गोहिल ने इसे गाया है।

बजरंगी भाईजान - फोटो : फोटो- यूट्यूब
आज की पार्टी (बजरंगी भाईजान)
'भजरंगी भाईजान' का गाना आज की पार्टी भी ईद पर सुना जाने वाला गाना है। इस गाने को प्रीतम ने कंपोज किया है और मीका सिंह ने इसे आवाज दी है। गाने में सलमान खान और करीना कपूर बेहतरीन डांस करते हैं।

जुमे की रात (किक)
ईद पर फिल्म 'किक' का गाना जुमे की रात भी अच्छा एहसास देता है। इस गाने में जैकलीन फर्नांडीज और सलमान खान ने बेहतरीन अदाकारी की है। गाने को मीका सिंह और पलक मुच्छल ने आवाज दी है। गाने को हिमेश रेशमिया ने कंपोज किया है। गाना काफी जोशीला है।
विज्ञापन

फना - फोटो : फोटो- यूट्यूब
चांद सिफारिश (फना)
ये खूबसूरत गाना फिल्म 'फना' का है। फिल्म में आमिर खान ने काजोल के साथ बेहतरीन अदाकारी की है। गाने में आमिर चांद की तारीफ करते हैं। इस गाने को शान और कैलाश खेर ने गाया है। गाने को जतिन ललित ने कंपोज किया है। इस गाने को ईद पर लोग खूब सुनते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें