फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन लीक होने के बाद मेकर्स ने रिलीज किया 'ईठा' का टीजर; श्रद्धा कपूर ने फिर जीत लिया दर्शकों का दिल

Tue, 23 Jun 2026 02:21 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Eetha Movie Teaser: श्रद्धा कपूर अपनी आगामी फिल्म 'ईठा' को लेकर सुर्खियों में हैं। इसका टीजर पहले ही ऑनलाइन लीक हो चुका था। अब मेकर्स ने आधिकारिक रूप से भी टीजर जारी कर दिया है। अपने ट्रांसफॉर्मेशन से श्रद्धा कपूर ने चौंका दिया है।
विज्ञापन
ईठा में श्रद्धा कपूर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'छावा' जैसी ब्लॉकबस्टर देने के बाद लक्ष्मण उतेकर एक बार फिर दर्शकों के बीच पहुंच रहे हैं। इस बार जरिया है फिल्म 'ईठा'। इसमें निर्देशक महाराष्ट्र के इतिहास की झलक पेश करेंगे। यह फिल्म मशहूर मराठी लावणी और तमाशा कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर के जीवन पर आधारित है। बिठाबाई की भूमिका श्रद्धा कपूर ने अदा की है।

विज्ञापन

'ईठा' में श्रद्धा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
ऑनलाइन कैसे लीक हुआ 'ईठा' का टीजर?
फिल्म 'ईठा' का ट्रेलर बीते दिनों 'कॉकटेल 2' के साथ सिनेमाघरों में दिखाया गया था। इसी के बाद टीजर ऑनलाइन भी लीक हो गया। टीजर के कुछ हिस्से के क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुए और श्रद्धा कपूर के अदाकारी की खूब तारीफ हुई। अब मेकर्स ने आधिकारिक रूप से टीजर रिलीज कर दिया है। 

फिल्म ईठा में श्रद्धा कपूर - फोटो : वीडियो ग्रैब
नौ माह के गर्भ के साथ मंच पर दिखीं श्रद्धा!
टीजर की शुरुआत होती है भाऊ गांवकर तमाशा मंडल के कार्यक्रम से, जहां ईठा की प्रस्तुति देखने भीड़ आती है। मगर, मंच पर ईठा को न देख दर्शक दीर्घा से लोग बोलते हैं, 'अरे ईठाबाई को बुलाओ'। उधर ईठाबाई बैकस्टेज नौ माह के गर्भ के साथ दिखाई देती हैं और अपनी प्रसव प्रक्रिया खुद कर रही होती हैं। बच्चे की किलकारी सुनाई देती है और इसी के साथ ईठा चिंतित होकर कहती है, 'ऐसे नहीं जा सकती। तैयारी करनी होगी'। ऐसे वक्त में भी वह मंच पर आती हैं और अपनी दमदार प्रस्तुति देती हैं। श्रद्धा कपूर बिठाबाई के किरदार में पूरी तरह ढल गई हैं।
विज्ञापन

फिल्म ईठा में श्रद्धा कपूर - फोटो : वीडियो ग्रैब
'तूफान को नाचते देखना हो तो ईठा'
प्रसव के बाद मंच पर प्रस्तुति देने को तैयार ईठा से कहा जाता है, 'अरे मर जाएगी तू'। जवाब मिलता है, 'पड़े पड़े मरी तो बेचारी कहलाऊंगी। पर नाचते हुए मरी तो मिसाल बन जाऊंगी'। आवाज आती है, 'तो बन जा मिसाल'। एक और आवाज आती है, 'पान में पान चखना हो तो मीठा और तूफान को नाचते देखना हो तो ईठा'। यह फिल्म 28 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें