फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ed Sheeran: एड शीरन को मिली थी बंगलूरू में स्ट्रीट शो करने की अनुमति, गायक ने साझा किया बयान

Sun, 09 Feb 2025 07:50 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

ब्रिटिश गायक एड शीरन ने आज रात बंगलूरू में होने वाले अपने कॉन्सर्ट से पहले अपने स्ट्रीट परफॉरमेंस के बारे में बयान साझा किया है। 
विज्ञापन
एड शीरन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटिश गायक एड शीरन ने आज रात बंगलूरू में होने वाले अपने कॉन्सर्ट से पहले रविवार को बंगलूरू में अपने स्ट्रीट परफॉर्मेंस के बारे में सोशल मीडिया पर एक बयान साझा किया है। कलाकार ने बताया कि उन्हें परिसर में परफॉर्म करने की पहले से अनुमति मिल गई थी।

विज्ञापन

एड शीरन ने बताया सच
एड शीरन ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट साझा किया और बताया, 'वैसे, हमें बसक करने की अनुमति थी, इसलिए हमारे लिए उस सटीक स्थान पर खेलने की योजना पहले से ही बनाई गई थी। यह सिर्फ हम ही नहीं थे जो बेतरतीब ढंग से वहां पहुंच गए। हालांकि, सब ठीक है। आज रात शो में मिलते हैं।'

स्ट्रीट परफॉर्मेंस कर रहे थे एड शीरन
बंगलूरू पुलिस ने रविवार सुबह ब्रिटिश संगीतकार एड शीरन के शहर में होने वाले लाइव स्ट्रीट परफॉरमेंस को रोक दिया था। दरअसल, पुलिस का कहना है कि सिंगर-गीतकार ने इसके लिए अनुमति नहीं ली थी। सिंगर के खिलाफ शिकायत पर पुलिस ने शो पर रोक लगाई।

पुलिस ने स्ट्रीट शो पर लगाई थी रोक
इससे पहले दिन में इंटरनेट पर एक क्लिप खूब वायरल हो रही थी, जिसमें एड को चर्च स्ट्रीट के एक कोने में अपना संगीत उपकरण ले जाते हुए देखा गया था। जब उन्होंने अपना हिट ट्रैक शेप ऑफ यू गाना शुरू किया तो उनके साथ प्रशंसक भी शामिल हो गए, जिन्होंने उनके साथ कोरस गाया। हालांकि, वहां मौजूद पुलिस ने उनके काम को बीच में ही रोक दिया, जो वायरल वीडियो में केबल को डिस्कनेक्ट करते हुए दिखाई दे रहे थे।
विज्ञापन

भारत का दौरा कर रहे हैं एड शीरन
ब्रिटिश गायक एड शीरन वर्तमान में अपने संगीत कार्यक्रमों की सीरीज के तहत भारत का दौरा कर रहे हैं। वह पहले ही हैदराबाद और चेन्नई में प्रदर्शन कर चुके हैं। अब वह दिल्ली एनसीआर और शिलांग में भी प्रस्तुति देने वाले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें