आमिर खान अभिनित फिल्म 'अर्थ 1947' आज के दिन यानी 10 सितंबर को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में नंदिता दास, आमिर खान और राहुल खन्ना ने शानदार अभिनय किया था। इस फिल्म की आज सिल्वर जुबली है इस मौके पर जानिए फिल्म से जुड़ी दिलचस्प बातें।
फिल्म अर्थ
1999 में रिलीज हुई रोमांस ड्रामा फिल्म अर्थ 1947 का निर्देशन दीपा मेहता ने किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह बाप्सी सिधवा के उपन्यास, क्रैकिंग इंडिया पर आधारित है, जो 1947 के भारत विभाजन के दौरान सेट है । अर्थ दीपा की एलिमेंट्स ट्रायोलॉजी की दूसरी किस्त है, इससे पहले उन्होंने फायर और उसके बाद वाटर फिल्म बनाई थी। अर्थ को 1999 के सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए अकादमी पुरस्कार के लिए भारत की ओर से नामंकित किया गया था।
फिल्म के दौरान दीपा-आमिर में हुई थी अनबन?
इस फिल्म के सेट पर आमिर खान और दीपा के बीच किस वजह से अनबन और विवाद हुआ था उसका खुलासा आजतक नहीं हो पाया है, लेकिन उनके बीच मतभेद की वजह क्या रही होगी यह दर्शक आज भी जानना चाहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म के सेट के दौरान किसी बात को लेकर दीपा और आमिर में अनबन हो गई थी और बात इतनी बढ़ गई थी कि दोनों ने एक-दूसरे से बात करना बंद कर दिया था।
फिल्म की कहानी
भारत के दो देशों में बंटवारे के दौरान आइसक्रीम बेचने वाले दिल नवाज (आमिर खान) की भूमिका निभाते हुए, जो एक खूबसूरत आया शांता (नंदिता दास) से प्यार करता है, आमिर ने बेहद शानदार तरीके से इस किरदार को निभाया है। आमिर के प्रशंसक उनकी फिल्म सरफरोश, रंगीला और दंगल से भी ज्यादा अर्थ को आज भी देखना पसंद करते हैं।
10 सितंबर को रिलीज हुई फिल्म अर्थ 1947 की रिलीज को आज पूरे 25 साल हो गए हैं। फिल्म में आमिर और नंदिता के अलावा राहुल खन्ना के अलावा भी कई अभिनेताओं ने बेहतरीन और शानदार अभिनय किया है। दर्शकों को अभिनय के अलावा फिल्म में एआर रहमान का संगीत और गाने बहुत पसंद आए।