सिंदूर खेला उत्सव में रुपाली गांगुली और तनीषा मुखर्जी
- फोटो : इंस्टाग्राम@sneyhzala
रुपाली गांगुली और तनीषा का अलहदा अंदाज
दशहरा पर सिंदूर खेला उत्सव में सेलेब्स ने हिस्सा लिया। इस दौरान अभिनेत्री तनीषा मुखर्जी और रुपाली गांगुली ने जमकर डांस किया। लाल रंग की साड़ी में दोनों एक्ट्रेस ने सिंदूर खेला सेलिब्रेशन में शिरकत की। एक-दूसरे पर सिंदूर लगाया और डांस किया।
दशहरा के दिन मनाया जाता है सिंदूर खेला
बता दें कि दुर्गा पूजा में सिंदूर खेला उत्सव दशहरा के दिन मनाया जाता है। दुर्गा पूजा के आखिरी दिन विजयादशमी पर मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया जाता है। ऐसे में विसर्जन से ठीक पहले सिंदूर खेला होता है। इस रस्म के दौरान शादीशुदा महिलाएं मां भवानी के मस्तक और चरणों में सिंदूर चढ़ाती हैं। इसके बाद आपस में सिंदूर लगाकर खेलते हुए एक-दूसरे के सुख और सौभाग्य की कामना करती हैं।
धूमधाम से मां की विदाई का उत्सव
बंगाली रीति-रिवाजों में दशहरा के दिन देवी बोरन की रस्म होती है। इसे माता रानी के विदाई की रस्म कहा जाता है। यह मां की विदाई और उनकी प्रतिमा के विसर्जन के बीच का उत्सव होता है। दुर्गा पूजा के दौरान मायके आई मां को सिंदूर खेला के साथ धूमदाम से विदाई दी जाती है।