फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गा पूजा: सिंदूर खेला उत्सव में जमकर नाचीं रुपाली गांगुली और तनीषा मुखर्जी, धूमधाम से दी माता रानी को विदाई

Wed, 21 Oct 2026 03:39 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Durga Puja 2026: दुर्गा पूजा के बाद दशहरा पर सिंदूर खेला उत्सव के साथ मां की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इससे पहले सिंदूर खेला उत्सव धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन
सिंदूर खेला उत्सव में रुपाली गांगुली और तनीषा मुखर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम@sneyhzala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुर्गा पूजा के दौरान जगह-जगह पंडाल सजाए जाते हैं। मुंबई में फिल्मी सितारे भी इस उत्सव को धूमधाम से मनाते हैं। इस साल भी मां जगदंबा का भव्य पंडाल सजा। काजोल से लेकर रानी मुखर्जी, तनीषा मुखर्जी, करण जौहर, अयान मुखर्जी और रुपाली गांगुली तक तमाम सेलेब्स मां की भक्ति में लीन दिखे। दशहरे पर सिंदूर खेला उत्सव के साथ मां की प्रतिमा का विसर्जन किया गया।

विज्ञापन
Trending Videos

सिंदूर खेला उत्सव में रुपाली गांगुली और तनीषा मुखर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम@sneyhzala
रुपाली गांगुली और तनीषा का अलहदा अंदाज
दशहरा पर सिंदूर खेला उत्सव में सेलेब्स ने हिस्सा लिया। इस दौरान अभिनेत्री तनीषा मुखर्जी और रुपाली गांगुली ने जमकर डांस किया। लाल रंग की साड़ी में दोनों एक्ट्रेस ने सिंदूर खेला सेलिब्रेशन में शिरकत की। एक-दूसरे पर सिंदूर लगाया और डांस किया।

तनीषा मुखर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम@sneyhzala
दशहरा के दिन मनाया जाता है सिंदूर खेला
बता दें कि दुर्गा पूजा में सिंदूर खेला उत्सव दशहरा के दिन मनाया जाता है। दुर्गा पूजा के आखिरी दिन विजयादशमी पर मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया जाता है। ऐसे में विसर्जन से ठीक पहले सिंदूर खेला होता है। इस रस्म के दौरान शादीशुदा महिलाएं मां भवानी के मस्तक और चरणों में सिंदूर चढ़ाती हैं। इसके बाद आपस में सिंदूर लगाकर खेलते हुए एक-दूसरे के सुख और सौभाग्य की कामना करती हैं। 
 
विज्ञापन

सुमोना-तनीषा - फोटो : इंस्टाग्राम@sneyhzala
धूमधाम से मां की विदाई का उत्सव
बंगाली रीति-रिवाजों में दशहरा के दिन देवी बोरन की रस्म होती है। इसे माता रानी के विदाई की रस्म कहा जाता है। यह मां की विदाई और उनकी प्रतिमा के विसर्जन के बीच का उत्सव होता है। दुर्गा पूजा के दौरान मायके आई मां को सिंदूर खेला के साथ धूमदाम से विदाई दी जाती है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें