फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुलकर सलमान की ‘कांथा’ का ट्रेलर रिलीज, दिखेगी एक्टर-डायरेक्टर के बीच टकराव की कहानी

Thu, 06 Nov 2025 01:13 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kaantha Trailer Release: दुलकर सलमान की पीरियड ड्रामा फिल्म ‘कांथा’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। राणा दग्गुबाती द्वारा प्रोड्यूस फिल्म का ट्रेलर काफी रोमांचक है।
विज्ञापन
कांथा ट्रेलर रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राणा दग्गुबाती के प्रोडक्शन हाउस स्पिरिट मीडिया द्वारा निर्मित फिल्म ‘कांथा’ का ट्रेलर आज रिलीज किया गया है। ‘कांथा’ दुलकर सलमान की एक मच अवेटेड पीरियड ड्रामा फिल्म है। ट्रेलर को तमिल और तेलुगु में रिलीज किया गया है। दोनों ही जगह ट्रेलर को अलग-अलग शख्सियतों ने लॉन्च किया है।

दुलकर ने साझा किया ट्रेलर

विज्ञापन

दुलकर सलमान ने एक्स पर ट्रेलर को शेयर करते हुए लिखा, ‘यह एक ऐसी दुनिया है, जिसमें हमने अपना दिल लगा दिया है। आशा है कि यह आपको अपनी ओर खींच लेगी।’

एक निर्देशक और एक्टर के बीच टकराव की दिखेगी कहानी
कांथा में एक हॉरर फिल्म 'शांता' के बनने की कहानी को दिखाया गया है। ट्रेलर की शुरुआत निर्देशक अय्या जिसकी भूमिका में समुथिरकानी  हैं और फिल्म के एक्टर "नट चक्रवर्ती" टीके महादेव (दुलकर सलमान) के बीच के संघर्ष से होती है। इन एक्टर-डायरेक्टर के बीच ईगो क्लैश देखने को मिलता है। भाग्यश्री बोरसे के किरदार का नाम कुमारी है, जो 'शांता' की हीरोइन है। 'शांता' मॉडर्न पिक्चर्स की नई हॉरर फिल्म है। कुछ ऐसा होता है कि फिल्म का हीरो अपने ईगो और क्रिएटिव डिफरेंस के चलते फिल्म की कमान अपने हाथ में ले लेता है। हालांकि, फिल्म की हीरोइन, निर्देशक अय्या के प्रति वफादार है। इसके चलते समुथिरकानी और दुलकर के किरदारों में टकराव बढ़ जाता है। फिल्म में राणा दग्गुबाती ने एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाई है। 

14 नवंबर को रिलीज होगी फिल्म

विज्ञापन

‘कांथा’ के तेलुगू ट्रेलर को प्रभास ने जारी किया है और तमिल वर्जन को  सिलंबरासन टी.आर. द्वारा जारी किया गया है। सेल्वामनी सेल्वराज द्वारा निर्देशित ‘कांथा’ को राणा दग्गुबाती और दुलकर सलमान ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। ‘कांथा’ 14 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें