Kaantha X Review: अभिनेता दुलकर सलमान की फिल्म ‘कांथा’ आज शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म को देखने के बाद नेटिजंस एक्स पर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
दुलकर सलमान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कांथा' आज 14 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। इस फिल्म के आने के बाद दर्शक इसे थिएटर्स में देख प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। यह फिल्म नेटजिसं को पसंद आ रही हैं। पढ़िए क्या बोले रहे दर्शक।
विज्ञापन
नेटिजंस को पसंद आ रही फिल्म
राणा दग्गुबाती के प्रोडक्शन हाउस स्पिरिट मीडिया द्वारा निर्मित फिल्म ‘कांथा’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। इस फिल्म को दर्शक पसंद कर रहे हैं।
फिल्म के बारे में
सेल्वामनी सेल्वराज द्वारा निर्देशित ‘कांथा’ को राणा दग्गुबाती और दुलकर सलमान ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म को तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम सहित हिंदी भाषा में भी रिलीज किया गया है।