फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दृश्यम 3 एक्स रिव्यू: छा गए अजय देवगन, जयदीप अहलावत की एंट्री ने किया धमाका; फिल्म देखकर क्या बोले दर्शक?

Fri, 02 Oct 2026 10:54 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Drishyam 3 Movie X Review: फिल्म 'दृश्यम 3' आज 02 अक्तूबर को सिनेमाघरों में लग गई है। अजय देवगन की यह मूवी देख दर्शकों ने कैसी प्रतिक्रिया दी है? जानिए
विज्ञापन
दृश्यम 3 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजय देवगन, तब्बू और जयदीप अहलावत अभिनीत फिल्म 'दृश्यम 3' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आज शुक्रवार को आखिर यह सिनेमाघरों में सज गई है। फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों को लोकप्रिय फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त कैसी लगी है? सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। जानते हैं... 

विज्ञापन

दृश्यम 3 - फोटो : अमर उजाला
फिल्म देखकर दर्शकों ने क्या कहा?
फिल्म 'दृश्यम 3' देखने के बाद दर्शक काफी खुश नजर आ रहे हैं। तीसरी किस्त का जादू चल पड़ा है। 'दृश्यम 3' में जयदीप अहलावत की एंट्री ने और भी माहौल जमा दिया है। अजय देवगन और जयदीप के अलावा फिल्म की कहानी को भी दर्शकों ने मास्टपीस बताया है। साथ ही स्क्रीनप्ले और निर्देशन को लेकर भी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है।
 

फर्स्ट हाफ ने जमाया रंग
फर्स्ट हाफ देखने के बाद दर्शकों की प्रतिक्रिया काफी उत्साहपूर्ण और सकारात्मक है।
 
 

हर वर्ग में देखा जा रहा क्रेज
फिल्म देखने के लिए क्रेज सिर्फ युवाओं में ही नहीं, बल्कि उम्रदराज लोगों में भी काफी उत्साह है। एक यूजर ने एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है, 'पहला शो देखने के लिए कई वरिष्ठ नागरिक भी आए हैं, जिन्हें देखकर खुशी हुई'।
 
विज्ञापन

फिल्म 'दृश्यम 3' - फोटो : सोशल मीडिया
फर्स्ट हाफ में सीटी ताली और फिर जबर्दस्त क्लाइमैक्स
दर्शकों को इस फिल्म का क्लाइमैक्स काफी पसंद आया है। इसके अलावा इंटरवल से पहले का शो भी कम जबर्दस्त नहीं। एक यूजर ने लिखा है कि इस दौरान पूरे समय सिनेमाघर में सीटी और तालियां बजती रही हैं। एक यूजर ने इसे 'धुरंधर फिल्म' कहा है। कुछ इस फिल्म की धांसू ओपनिंग को लेकर कयास लगा रहे हैं।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें