अभिषेक और शिवालिका के घर आई नन्ही परी
रविवार को अक्षय तृतीया के शुभ मौके पर एक जॉइंट पोस्ट में यह खुशखबरी शेयर करते हुए कपल ने लिखा, 'हमारी नन्ही देवी लक्ष्मी एक शुभ दिन पर हमारे घर आई हैं। यह एक आशीर्वाद है। एक ही पल में, हमारे दिलों को एक नया ही मतलब मिल गया! ढेर सारे प्यार और आभार के साथ, हम अपनी प्यारी बेटी का स्वागत करते हैं! धन्य माता-पिता- शिवालिका और अभिषेक।'
पोस्ट पर सेलेब्स ने किए कमेंट
इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक्ट्रेस इशिता दत्ता ने लिखा, 'बधाई हो', साथ में तीन लाल दिल वाले इमोजी भी बनाए। अहाना कुमरा ने लिखा, 'आहा! बधाई हो शिवालिका और अभिषेक।' कई और लोगों ने भी कमेंट सेक्शन में नए माता-पिता को उनकी इस नई यात्रा के लिए बधाई दी।
2025 में किया प्रेग्नेंसी का एलान
दिसंबर 2025 में, अभिषेक और शिवालिका ने अपने इंस्टाग्राम पर जॉइंट पोस्ट के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी की खबर दी थी। एक फोटो में, लाल रंग के कपड़ों में सजी शिवालिका ने बच्चे के छोटे-छोटे मोजे पकड़े हुए थे, जबकि काले रंग की शर्ट पहने अभिषेक ने उन्हें गले लगाया हुआ था। उन्होंने लिखा था 'बेबी पाठक 2026 में आ रहा है।'
अभिषेक का काम
अभिषेक ने 'दृश्यम 2' और 'उजड़ा चमन' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। वह 'प्यार का पंचनामा', 'खुदा हाफिज' और 'सेक्शन 375' जैसी फिल्मों के निर्माता रहे हैं।