फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'उनके साथ होना सौभाग्य की बात थी'; धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी; कहा- वो हमेशा यही कहते थे कि...

Thu, 30 Apr 2026 09:12 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Hema Malini Video: अभिनेत्री हेमा मालिनी हाल ही में एक इवेंट में पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने अपने दिवंगत पति दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र को याद किया। उनके बारे में बात करते हुए 'ड्रीम गर्ल' की आंखें छलक आईं।
विज्ञापन
हेमा मालिनी-धर्मेंद्र - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के ही-मैन अभिनेता धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं हैं, मगर उनके किस्से हैं। अपनी फिल्मों के जरिए वे आज भी दर्शकों के बीच हैं। उनसे जुड़े कुछ किस्से हाल ही में 'ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी सुनाती नजर आईं। अपने दिवंगत पति को याद करते हुए और उनके बारे में बात करते हुए वे काफी भावुक हो गईं और गला रुंध गया। 

विज्ञापन

हेमा मालिनी - फोटो : इंस्टाग्राम
ही-मैन को याद कर छलके ड्रीम गर्ल के आंसू
हेमा मालिनी हाल ही में एक इवेंट में पहुंचीं। यहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने ही-मैन के बारे में भी बात की। उन्होंने अभिनय के प्रति धर्मेंद्र के जुनून के बारे में बताया। साथ ही दूसरों के प्रति वे कितने मददगार थे, सबके साथ कितनी अच्छी तरह पेश आते थे, इसे याद किया। हेमा मालिनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

बोलीं- 'एक्टिंग के प्रति जुनूनी थे'
हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को याद करते हुए कहा, 'उनकी अभिनय यात्रा बहुत सारे जुनून और समर्पण से भरी रही। दर्शकों ने उन्हें बहुत प्यार दिया।' एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'वो हमेशा यही कहते थे कि फिल्म दर्शकों के दिलों से जुड़ने का जरिया हैं। इसके लिए वे एक्टिंग और कैमरा के प्रति बहुत जूननी रहते थे।
 
विज्ञापन

'ग्रेट थे वो, उनके साथ होना सौभाग्य की बात थी'
उन्होंने आगे कहा, 'अपनी शानदार परफॉर्मेंस से उन्होंने करोड़ों लोगों के दिलों को छुआ। अपने व्यवहार से भी उन्होंने लोगों का दिल जीता। उन्होंने बहुत से लोगों को प्रेरित किया। युवा पीढ़ी को भी प्रेरित करते थे। एक एक्टर के रूप में, दोस्त के रूप में, पार्टनर के रूप में, पिता के रूप में वे ग्रेट थे। उनके साथ होना सौभाग्य था'। बता दें कि धर्मेंद्र का 24 नवंबर 2025 को 89 वर्ष की आयु में मुंबई में निधन हो गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें