कार्तिक सुब्बाराज के लिए कही ये बात
वहीं, जीवा ने निर्देशक कार्तिक सुब्बाराज का खास तौर पर शुक्रिया अदा किया। उन्होंने उन्हें अपना छोटा भाई बताते हुए कहा कि कार्तिक ने उनकी प्रतिभा को पहचाना और उन्हें ऐसा मौका दिया, जिसने उनकी प्रोफेशनल और पर्सनल जिंदगी दोनों बदल दीं। जीवा ने कहा कि वह उन लोगों को हमेशा याद रखेंगी और उनका जश्न मनाएंगी, जिन्होंने मुश्किल वक्त में उनका साथ दिया।
ओटीटी पर आ रही है फिल्म 'डोरोथी'
- फिल्म 'डोरोथी' का प्रीमियर 2026 के टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुआ था।
- इसके बाद यह सिनेमाघरों में रिलीज हुई।
- फिल्म ने दुनियाभर में 18.34 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
- अब यह नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।