डॉली सिंह को लाखों लोग इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। वे 'थैंक्यू फॉर कमिंग' में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुकी हैं। डॉली कहती हैं, ' मेरे इंस्टाग्राम के फॉलोवर्स हमेशा मेरे लुक्स की तारीफ करते हैं, लेकिन मेरे रिश्तेदार और दोस्त अपनी सीमा भूल जाते हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कंटेंट निर्माता और अभिनेत्री डॉली सिंह अक्सर अपने इंस्टाग्राम पोस्ट्स की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट साझा किया है। उस पोस्ट में डॉली सिंह ने अपने शारीरिक असुरक्षाओं की भावना का जिक्र किया है। साथ ही साथ उन्होंने ट्रोल्स को भी करारा जवाब दिया है। आइए आपको बताते हैं आखिर डॉली सिंह ने अपने पोस्ट में ऐसा क्या लिखा है जो इतना वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
लोग अपनी हद भूल जाते हैं
डॉली सिंह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट साझा करते हुए लिखा था, 'मैं अपनी जिंदगी में लंबे अरसे तक अपने शरीर से नफरत करती रही। मैंने हमेशा खुद को दूसरों की नजरों से देखने की कोशिश की, लेकिन अब मैं ऐसा नहीं करती हूं। मैं जो हूं जैसी हूं खुद से अब प्यार करना सीख गई हूं। मेरा वजन घटता-बढ़ता रहता है और अब मैं इसे लेकर परेशान नहीं होती हूं। हां, लोग जरूर परेशान हो जाते हैं'।
इंडस्ट्री में बाहरी सुंदरता मायने रखती है
डॉली सिंह आगे कहती हैं, 'हम जिस इंडस्ट्री का हिस्सा हैं वहां लुक्स बहुत मायने रखता है। आप पर हमेशा एक दवाब बना रहता है कि आप अच्छे दिखें। ऐसे में जब लोग लुक्स और वजन को लेकर ट्रोल करते हैं तब बहुत दवाब महसूस होने लगता है, लेकिन मैं लगातार खुद को याद दिलाती रहती हूं कि मुझे खुद को किसी और की नजर से देखने की जरुरत नहीं है'।
रिश्तेदार और दोस्त टोकते हैं
डॉली सिंह को लाखों लोग इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। वे 'थैंक्यू फॉर कमिंग' में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुकी हैं। डॉली कहती हैं, ' मेरे इंस्टाग्राम के फॉलोवर्स हमेशा मेरे लुक्स की तारीफ करते हैं, लेकिन मेरे रिश्तेदार और दोस्त अपनी सीमा भूल जाते हैं। उनकी व्यक्तिगत टिप्पणियां कई बार मेरे मनोबल को तोड़ देती हैं, लेकिन अब मैं ऐसे लोगों से निपटना सीख रही हूं'।