अभिनेता फरदीन खान ने एक लंबे अंतराल के बाद संजय लीला भंसाली की ‘हीरामंडी’ से वापसी की है। वेब सीरीज में अपने अभिनय के लिए उन्होंने सराहना भी प्राप्त की। फिलहाल वह 'हाउसफुल 5' की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल ही में एक बातचीत के दौरान फरदीन ने अपने बच्चों के अभिनय के क्षेत्र में आने को लेकर खुलासा किया। आइए जानते हैं फरदीन ने इसे लेकर क्या कहा?
कला से जुड़े हैं फरदीन के दोनों बच्चे
फरदीन ने जीक्यू इंडिया से बातचीत के दौरान अपने बच्चों को अभिनय के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के बारे में अपने विचार साझा किए। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी डायनी और बेटा अजारियस दोनों ही कला से जुड़े हुए हैं, उनकी 11 वर्षीय बेटी को विशेष रूप से गायन, नृत्य और प्रदर्शन करना पसंद है।
Sanjay Leela Bhansali: दीपिका की आवाज के इस कदर मुरीद हुए थे भंसाली, 'लीला' के रोल के लिए तुरंत किया था चुनाव
बेटे ने अभिनेता बनने की जताई इच्छा
बातचीत के दौरान फरदीन ने यह भी खुलासा किया कि उनके सात वर्षीय बेटे से जब स्कूल में पूछा गया कि वह भविष्य में क्या बनना चाहेगा तो उसने अभिनेता बनने में अपनी रुचि जताई। अभिनेता ने कहा कि अगर उनके बच्चे उनके नक्शेकदम पर चलते हैं तो उन्हें खुशी होगी।
अभिनेता ने बताई ब्रेक लेने की वजह
अभिनेता ने कहा कि फिल्म उद्योग एक मांग वाला और बहुत कुछ लेने वाला पेशा है। इससे पहले, बॉलीवुड हंगामा के साथ अपनी एक बातचीत के दौरान, फरदीन खान ने उनके और उनकी पत्नी को गर्भधारण करने की चुनौतियों का सामना करना पड़ा और उन्हें आईवीएफ का विकल्प चुनना पड़ा। उन्होंने कहा कि यही कारण था कि उन्हें अपने करियर से ब्रेक लेने की जरूरत थी। हालांकि उन्होंने शुरू में एक छोटा ब्रेक लेने की योजना बनाई थी, लेकिन बेटी के जन्म के बाद प्राथमिकताएं बदल गईं।
Sanjay Leela Bhansali: दीपिका की आवाज के इस कदर मुरीद हुए थे भंसाली, 'लीला' के रोल के लिए तुरंत किया था चुनाव