फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fahmaan Khan: 'धर्मपत्नी' शो को लेकर फहमान को है मलाल? 'कृष्ण मोहिनी' अभिनेता ने दिया जवाब

Sun, 28 Apr 2024 10:52 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला

सार

फरमान खान टीवी की दुनिया में एक बार फिर से अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरने को तैयार हैं। वह कलर्स टीवी के नए शो 'कृष्ण मोहिनी' से छोटे परदे पर वापसी कर रहे हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी एक्टिंग करियर को लेकर बात की है।
विज्ञापन
फहमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फहमान स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले शो 'इमली' से काफी चर्चित हुए। हालांकि, इस शो के बाद उन्होंने कलर्स पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक 'धर्मपत्नी' में काम किया, लेकिन उन्हें उतनी सफलता नहीं मिल सकी। एक इंटरव्यू में फहमान ने 'इमली' के आर्यन से 'कृष्ण मोहिनी' के आर्यमान तक के अपने सफर पर बात की। अपने करियर के उच्चतम स्तर पर धर्मपत्नी शो में काम करने को लेकर भी उन्होंने दिल खोल कर बात की है।

विज्ञापन


करियर में देखे कई उतार-चढ़ाव 
अपने एक्टिंग करियर पर बात करते हुए अभिनेता ने कहा, 'ये यात्रा अपने आप में बेहद अलग रही, इस दौरान मैंने कई उतार-चढ़ाव देखे, अच्छा और बुरा देखा। ऐसा कुछ भी नहीं है, जिसे मैं पीछे मुड़कर देखूं और उस पर अफसोस करूं। इसके पहले भी जो भी मैंने किया उन सब कामों के कारण ही आज मैं यहां हूं। इसलिए यह एक लंबी यात्रा और प्यारी यात्रा रही है। आर्यन से आर्यमान तक बहुत छोटी से समय की कहानी है पर बहुत लंबी कहानी है। दोनों किरदार एक-दूसरे से काफी अलग हैं।' इस दौरान मुस्कुराते हुए फहमान ने कहा, 'आर्यन और आर्यमान के बीच मैंने जितने भी किरदार किए वह बिल्कुल बीच में ही थे।'
'धर्मपत्नी करने का कोई मलाल नहीं'
इंटरव्यू के दौरान जब उनसे पूछा गया कि अपने करियर के उच्चतम स्तर पर 'धर्मपत्नी' जैसा शो करने का उन्हें कोई मलाल है?  इस पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा, 'बिल्कुल नहीं, उस शो से भी मुझे एक अलग किरदार करने का मौका मिला। पहली बार मैंने एक मजेदार किरदार किया, जो हंसता-हंसाता था। वो किरदार काफी दिलदार, हंसमुख था। वो एक ऐसा किरदार था, जो बच्चे की तरह रोता था, बूढ़े इंसान की तरह हंसता था। मुझे उस किरदार में कई सारी चीजें करने को मिलीं। मुझे लगता है कि मैं उतने सारे किरदार नहीं कर पाउंगा, जितने भाव मैंने रवि के किरदार में ढूंढ़ लिए थे। इसलिए मुझे उस किरदार को करने का कोई पछतावा नहीं है।'
विज्ञापन

'कृष्ण मोहिनी' में आएंगे नजर
'कृष्ण मोहिनी' में फहमान इस बार देबत्तमा साहा के साथ स्क्रीन साझा करते नजर आएंगे। ये शो एक बहन का अपने भाई के प्रति बिना शर्त और निस्वार्थ प्रेम पर आधारित है। इस शो के प्रोमो से दर्शकों में उत्सुकता जगी है। एक संवेदनशील विषय पर आधारित यह शो दर्शकों के लिए एक बेहतर अनुभव हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें