मार्वल के प्रशंसकों के लिए एक सुकून भरी खबर सामने आ रही है। खासकर, ‘डॉक्टर स्ट्रेंज’ के फैंस के लिए। बेनेडिक्ट कंबरबैच द्वारा ‘मार्वल स्टूडियोज’ को ‘डॉक्टर स्ट्रेंज’ की तीसरी किस्त पर निराशाजनक अपडेट देने के कुछ महीनों बाद, एक नई रिपोर्ट सामने आई है जिसने प्रशंसकों के बीच उत्साह जगा दिया है। दरअसल, द डायरेक्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक मार्वल स्टूडियोज ‘डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस’ के निर्देशक सैम राइमी के साथ एक डील कर रहे हैं, ताकि वे ट्रिलॉजी-पूरी करने वाली थ्रीक्वल का निर्देशन कर सकें। कहा जा रहा है कि यह डील अपने अंतिम चरण में है।
‘डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस’ का निर्देश कर चुके हैं राइमी
निर्देशक राइमी ने साल 2022 की ‘डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस’ का निर्देशन किया था, जिसमें उन्होंने शुरुआती ‘डॉक्टर स्ट्रेंज’ के निर्देशक स्कॉट डेरिकसन से फ्रैंचाइजी की कमान अपने हाथ मे ली थी। अगर निर्देशक आधिकारिक तौर पर अगली फिल्म के लिए आते हैं, तो यह उनकी 5वीं मार्वल फिल्म होगी, जिसमें टोबी मैगुइरे अभिनीत ‘स्पाइडर-मैन’ की ट्रिलॉजी भी शामिल है।
अनुष्का शर्मा ने साझा की नवरात्रि स्नैक्स की तस्वीर, पति विराट को चिढ़ाते हुए कही ऐसी बात
आखिर कब होगी आधिकारिक घोषणा?
‘डॉक्टर स्ट्रेंज 3’ की अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन इसके बनने के बारे में काफी समय से अफवाह चल रही हैं। इसके अलावा, मिली जुली समीक्षाओं के बावजूद ‘मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस’ कोविड-19 महामारी के बाद सबसे सफल एमसीयू फिल्मों में से एक रही है, इसलिए तीसरी फिल्म के स्क्रीन पर आने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।
कब आएगी ‘डॉक्टर स्ट्रेंज 3’
हालांकि, यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि ‘डॉक्टर स्ट्रेंज 3’ कब रिलीज होगी, लेकिन मार्वल ने 2026 में कुछ बिना शीर्षक वाली फिल्मों की रिलीज की तारीखें तय की हैं। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो यह ‘एवेंजर्स: सीक्रेट वॉर्स’ से पहले रिलीज होगी, जो 2027 में आने वाली है।
RajKummar Rao: शोक में डूबे राजकुमार राव-पत्रलेखा, इस करीबी ने दुनिया को कहा अलविदा