फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमेश तौरानी दिवाली पार्टी: सितारों ने लगाए चार चांद, सलमान के स्वैग से जमा रंग, पत्नी के साथ पहुंचे बॉबी देओल

Wed, 04 Nov 2026 08:03 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • Ramesh Taurani Diwali Party: निर्माता रमेश तौरानी हर साल दिवाली पार्टी का आयोजन करते हैं।
  • उनकी दिवाली पार्टी बॉलीवुड में मशहूर है और हर साल यहां सितारे रौनक बिखेरते हैं।
  • इस साल भी यह सिलसिला जारी रहा। बीती रात आयोजित जश्न में सलमान खान से बॉबी देओल तक कई सेलेब्स शामिल हुए।
विज्ञापन
रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में पहुंचे सितारे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली के त्योहार की तैयारियां और जश्न शुरू हो गया है। फिल्म जगत में भी रौनक देखी जा रही है। कई सेलेब्स पार्टी दे रहे हैं तो कुछ अपनी उपस्थिति से आयोजनों को रोशन कर रहे हैं। फिल्म निर्माता रमेश तौरानी ने बीती रात दिवाली पार्टी दी। सलमान खान ने स्वैग के साथ एंट्री ली और पार्टी में चार चांद लगा दिए। उनके अलावा और कौन-कौन शामिल हुआ? जानिए

विज्ञापन
Trending Videos

सलमान खान-रमेश तौरानी - फोटो : इंस्टाग्राम@manav.manglani
डैशिंग लुक में नजर आए भाईजान
अभिनेता सलमान खान बीती रात रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में पहुंचे। उन्होंने आयोजन में स्वैग से एंट्री ली। ब्लैक शर्ट और डैनिम जींस में वे डैशिंग लुक में नजर आए।

रवीना टंडन-राशा थडानी - फोटो : इंस्टाग्राम
हरे सूट में रवीना दमकीं, नीली ड्रेस में राशा
अभिनेत्री रवीना टंडन भी पार्टी में पहुंचीं। वे अपनी बेटी और एक्ट्रेस राशा थडानी के साथ रमेश तौरानी के यहां दिवाली बैश में शामिल हुईं। मां-बेटी की जोड़ी ने अपने चार्म से पार्टी में रौनक बिखेर दी।

बॉबी देओल-तान्या देओल - फोटो : अमर उजाला
पत्नी तान्या के साथ पहुंचे लॉर्ड बॉबी
अभिनेता बॉबी देओल अपनी पत्नी तान्या देओल के साथ पहुंचे। दोनों ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आए। बॉबी व्हाइट कलर के कुर्ता पजामा में नजर आए। वहीं, तान्या लाल रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत अंदाज में दिखीं।

अदिति राव हैदरी-सिद्धार्थ - फोटो : इंस्टाग्राम
गुलाबी लहंगे में छाईं अदिति
अभिनेत्री अदिति राव हैदरी अपने पति एक्टर सिद्धार्थ के साथ पार्टी में पहुंचीं। गुलाबी रंग के लहंगे में अदिति ने महफिल लूट ली।

रमेश तौरानी-वर्षा तौरानी और उनकी बेटी - फोटो : इंस्टाग्राम
रमेश तौरानी ने खुली बाहों से किया मेहमानों का स्वागत
होस्ट की भूमिका में रमेश तौरानी और उनकी पत्नी वर्षा तौरानी ने हर मेहमान का गर्मजोशी से स्वागत किया। वर्षा लाल रंग के सूट में खूब जंचीं। 

राज कुंद्रा-शिल्पा शेट्टी-खुशी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी सिल्वर कलर की ड्रेस में नजर आईं। वे पति राज कुंद्रा के साथ पार्टी में पहुंचीं। उनके अलावा बोनी कपूर-श्रीदेवी की बेटी अभिनेत्री खुशी कपूर भी खूब दमकीं।
विज्ञापन

रमेश तौरानी की पार्टी में सितारे - फोटो : इंस्टाग्राम
ये सेलेब्स भी पहुंचे
अभिनेता आयुष्मान खुराना ने अपनी पत्नी ताहिरा के साथ पार्टी में शिरकत की। मृणाल ठाकुर ने अपने लुक से चार चांद लगाए। वे व्हाइट कलर की साड़ी में नजर आईं। इसके अलावा जेनेलिया देशमुख और सान्या मल्होत्रा ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें