मशहूर अभिनेत्री दिव्या दत्ता बॉलीवुड फिल्मों में अपनी अदाकारी से दर्शकों को दीवाना बनाने के बाद अब तेलुगु मनोरंजन जगत में भी जलवा बिखेरने को तैयार हैं। एक्ट्रेस 'मायासभा' नाम के वेब सीरीज से तेलुगु इंडस्ट्री में कदम रख रही हैं, जिसका ट्रेलर भी गुरुवार को रिलीज कर दिया गया।
एक्ट्रेस ने शेयर किया पोस्ट
दिव्या दत्ता ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर अपनी आगामी तेलुगु वेब सीरीज 'मायासभा' का ट्रेलर शेयर किया। इस ट्रेलर में एक्ट्रेस राजनेता के रूप में नजर आ रही हैं और उनकी प्रेजेंस ने सीरीज में जान डालने का काम किया है। इस ट्रेलर को शेयर करते हुए दिव्या दत्ता ने कैप्शन में लिखा, ‘एक ऐसी कहानी, जिसने राज्य की किस्मत बदल दी।’
लंबे समय से तेलुगु सिनेमा में आना चाहती थीं एक्ट्रेस
पीटीआई से बातचीत में दिव्या दत्ता ने कहा, ‘पहली बार हमेशा खास होता है और मैं लंबे समय से तेलुगु सिनेमा का हिस्सा बनना चाहती थी। बॉलीवुड और साउथ फिल्मों के बीच बढ़ते तालमेल के साथ मुझे इस शो के साथ शुरुआत करने पर गर्व है।’ इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी आगामी सीरीज बहुत ही शानदार होने वाली है। उन्होंने अपने निर्देशक और क्रू मेंबर्स का धन्यवाद किया है, जिनके कारण वह तेलुगु में डेब्यू कर रही हैं।
यह खबर भी पढ़ें:
Ravi Dubey: रामायण के लक्ष्मण रवि दुबे ने किए माता विंध्यवासिनी के दर्शन, शेयर कीं तस्वीरें; लिखा इमोशनल नोट
एक नजर दिव्या दत्ता के करियर पर
दिव्या दत्ता ने बॉलीवुड में कई शानदार फिल्में कीं, जिनमें 'वीर जारा', 'बदलापुर' और 'छावा' जैसी फिल्में शामिल हैं। अब एक्ट्रेस 'मायासभा' नाम कि तेलुगु सीरीज में नजर आएंगी, जिसकी कहानी राजनीतिक पृष्ठभूमि पर आधारित है। यह सीरीज 7 अगस्त से सोनी लिव पर स्ट्रीम होगी। इसमें साई कुमार, श्रीकांत अयंगर, नासर, तान्या रविचंद्रन, रवींद्र विजय और शत्रु जैसे कलाकार नजर आएंगे।