फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्देशक विक्रम भट्ट के साथ कर्मचारियों ने किया धोखा! करोड़ों का सामान हजारों में बेचा, पुलिस ने दर्ज किया केस

Sun, 12 Oct 2025 01:24 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vikram Bhatt Cheating Case: निर्देशक और निर्माता विक्रम भट्ट इन दिनों मुश्किल में हैं। उनकी कंपनी में काम करने वाले दो लोगों ने उनके साथ धोखा किया है। आइए जानते हैं पूरा मामला।
विज्ञापन
विक्रम भट्ट - फोटो : एएनआई, इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निर्देशक और निर्माता विक्रम भट्ट इन दिनों सुर्खियों में हैं। इल्जाम है कि आरोपी जितेंद्र शर्मा और राकेश प्रणिग्रही ने विक्रम भट्ट के कार्यालय की हार्ड डिस्क और मोबाइल का निजी इस्तेमाल किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ कथित धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। विक्रम भट्ट  वीएसबी प्रोडक्शन एलएलपी कंपनी चलाते हैं। उनके मैनेजर नासिर खान ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

प्रोडक्शन मैनेजर ने स्थिति पर नजर रखी
एफआईआर के अनुसार भट्ट की कंपनी मुंबई के अंधेरी पश्चिम में मौजूद है। विक्रम और उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट ने देखा कि मार्च 2025 से उनके कार्यालय से डिस्क गायब थीं। इन डिस्क में उनकी फिल्मों के कुछ फुटेज थे। किसी ने उनका दुरुपयोग किया था। भट्ट को अकाउंट मैनेजर राकेश प्रणिग्रही पर शक हुआ और उन्होंने प्रोडक्शन मैनेजर खान को स्थिति पर नजर रखने को कहा।

कर्मचारियों ने डिस्क का इस्तेमाल किया
इसके बाद, खान को पता चला कि राकेश प्रणिग्रही के अंडर काम करने वाले जीतेंद्र शर्मा के पास सभी डिस्क मौजूद हैं। जब भी किसी कर्मचारी को काम के लिए डिस्क की जरूरत होती तो जीतेंद्र शर्मा, राकेश पाणिग्रही से इजाजत लेता और फिर उसे डिस्क देता। पिछले दो महीनों में, जब भी इन लोगों से डिस्क मांगी जाती तो यह लोग तरह-तरह के बहाने बनाते और डिस्क नहीं देते।

निर्देशक विक्रम भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
10 डिस्क बेची गईं
13 सितंबर को, कार्यकारी सहायक मोहित कुमार ने जीतेंद्र शर्मा से डिस्क के बारे में पूछा। शर्मा ने बताया कि उन्होंने राकेश प्रणिग्रही के आदेश पर अशोक कृष को डिस्क बेच दी। डिस्क 5,000 और 6,000 रुपये में बेची गईं। इसकी आधी रकम कथित तौर पर राकेश प्रणिग्रही को मिली। लगभग 10 डिस्क बेची गईं। जब भट्ट के कर्मचारियों ने जीतेंद्र शर्मा से डिस्क वापस करने के लिए कहा, तो उन्होंने अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया और काम पर आना बंद कर दिया। इसके बाद राकेश प्रणिग्रही ने भी कार्यालय आना बंद कर दिया और कंपनी के मोबाइल फोन भी नहीं लौटाए। पुलिस ने राकेश प्रणिग्रही और जीतेंद्र शर्मा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

यह खबर भी पढ़ें: कहां से होती है युजवेंद्र की एक्स वाइफ की कमाई? क्रिकेटर ने लगाया था बड़ा आरोप, जानिए धनश्री की नेटवर्थ
विज्ञापन

विक्रम भट्ट का काम
विक्रम भट्ट भारत के जाने माने निर्देशक और फिल्म निर्माता हैं। उन्होंने 'राज', 'राज 3', 'राज रीबूट', '1920', 'आंखें' 'फुटपाथ' और 'कसूर' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। 
वह 'हेट स्टोरी', 'हेट स्टोरी 2' 'हेट स्टोरी 3', 'हॉरर स्टोरी' और '1920' जैसी फिल्मों के प्रोड्यूसर हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें