'लकी भास्कर' के प्री-रिलीज इवेंट में शामिल होंगे त्रिविक्रम श्रीनिवास
मलयालम सुपरस्टार को तमिल और तेलुगु दर्शकों से भी काफी ज्यादा प्यार मिलता है। अब वह जल्द ही अपनी अगली फिल्म 'लकी भास्कर' के साथ दर्शकों के बीच आने वाले हैं। इस फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह और बढ़ाने के लिए फिल्म के निर्माताओं ने 27 अक्टूबर, 2024 को हैदराबाद में एक प्री-रिलीज इवेंट निर्धारित किया है। यह कार्यक्रम जेआरसी कन्वेंशन में शाम 6 बजे से शुरू होगा। खास बात ये है कि इस इवेंट में प्रसिद्ध निर्देशक त्रिविक्रम श्रीनिवास भी बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।
ट्रेलर में बैंकर की भूमिका में दिखे हैं दुलकर सलमान
कुछ समय पहले लकी भास्कर का ट्रेलर जारी हुआ था। ट्रेलर से पता चला था कि दुलकर सलमान, फिल्म में भास्कर का किरदार निभा रहे हैं, जो एक बैंकर है। भास्कर को दैनिक जीवन की नीरस दिनचर्या को जीते हुए देखा जा सकता है फिर उसकी जिंदगी में अचानक से सब कुछ बदल जाता है। ट्रेलर एक रहस्य की ओर इशारा करता है। 1980 के दशक के अंत और 1990 के दशक की शुरुआत पर आधारित ये फिल्म लकी भास्कर की दिलचस्प, अशांत और असाधारण जीवन सफर को दर्शाएगी।
Janhvi Kapoor: कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहारिया के साथ जान्हवी कपूर ने साझा की प्यारी तस्वीरें, नेटिजन्स बोले- शिखू
31 अक्तूबर को रिलीज होगी 'लकी भास्कर'
वेंकी एटलुरी द्वारा निर्देशित ये फिल्म कई भाषाओं में रिलीज होने वाली है। फिल्म में दुलकर सलमान के अलावा मीनाक्षी चौधरी भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। इनके अलावा फिल्म में साई कुमार, मानसा चौधरी, रामकी, हाइपर आधी, सूर्या श्रीनिवास आदि कलाकार भी शामिल हैं। नागा वामसी और साई सौजन्या द्वारा निर्मित, लकी भास्कर का संगीत जीवी प्रकाश कुमार ने दिया है। ये फिल्म इस साल 31 अक्तूबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
Vinasham Karoham: 'विनाशम करोहम' का प्रण लेकर लौटे अजय देवगन, सिंघम अगेन के टाइटल ट्रैक की रिलीज से उठा पर्दा