फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sudhir Mishra: सुधीर मिश्रा चिकन गुनिया के हुए शिकार, दर्द से हुआ निर्देशक का बुरा हाल

Wed, 31 Jul 2024 12:57 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

निर्देशक और पटकथा लेखक सुधीर मिश्रा चिकन गुनिया का शिकार हो गए हैं। चिकनगुनिया के चलते उनका दर्द से बुरा हाल है।
विज्ञापन
निर्देशक सुधीर मिश्रा - फोटो : इंस्टाग्राम @ iamsudhirmishra
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखक सुधीर मिश्रा चिकनगुनिया का शिकार हो गए हैं। चिकनगुनिया के चलते वह काफी दर्द में हैं। निर्देशक ने यह जानकारी अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से साझा की। सुधीर मिश्रा ‘धारावी’, ‘हजारों ख्वाहिशें ऐसी’ और ‘चमेली’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कुंदन शाह की कॉमेडी ‘जाने भी दो यारों’ (1983) में सहायक निर्देशक और पटकथा लेखक के रूप में अपना करियर शुरू किया और बाद में सईद अख्तर मिर्जा और विधु विनोद चोपड़ा जैसे निर्देशकों के साथ ‘मोहन जोशी हाजिर हो!’ और ‘खामोश’ जैसी फिल्मों में काम किया। हाल ही में उन्हें ‘केरल राज्य फिल्म पुरस्कार 2023’ के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।  
विज्ञापन


दर्द से है बुरा हाल
निर्देशक ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर चिकनगुनिया से पीड़ित होने की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, ‘मुझे अभी पता चला कि मुझे चिकनगुनिया हो गया है। पूरा शरीर बहुत दर्द कर रहा है।’ निर्देशक के ऐसा लिखने से जाहिर है कि दर्द से उनका बुरा हाल है। 
Waqt Bioscope: अख्तर की कहानी, अख्तर के संवाद, साहिर के गाने, रवि का संगीत और बाकी का कमाल यश चोपड़ा का...
विज्ञापन


कई शानदार फिल्मों का किया है निर्देशन
फिल्मों में कोई पृष्ठभूमि नहीं होने के बावजूद, उन्होंने शानदार काम किया। सुधीर ने 1987 में फिल्म ‘ये वो मंजिल तो नहीं’ से निर्देशन में कदम रखा। उन्होंने सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी जीता। उनकी बनाई हुई ‘धारावी’, ‘मैं जिंदा हूं’, ‘चमेली’, ‘हजारों ख्वाहिशें ऐसी’, ‘इंकार’ और ‘दास देव’ जैसी फिल्मों ने खूब प्रशंसा प्राप्त की है।
विज्ञापन


सुधीर मिश्रा का वर्क फ्रंट
सुधीर मिश्रा की आखिरी दो फिल्मों में नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुख्य भूमिकाओं में थे। उनकी आखिरी निर्देशित फिल्म ‘अफवाह’ थी, जिसमें नवाजुद्दीन के अलावा भूमि पेडनेकर, समर व्यास और शारिब हाशम मुख्य भूमिकाओं में थे। बता दें कि निर्देशक के 30 वर्षों के करियर में उनके कामों के लिए उन्हें तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।
Shubhangi Atre: ‘अंगूरी भाभी’ का मानसून लुक हो रहा वायरल, बारिश के मौसम से शुभांगी अत्रे को है प्यार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें