फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shanaya Kapoor: शनाया कपूर के हाथ लगी एक और फिल्म, निर्देशक ने साझा की तस्वीर

Wed, 12 Mar 2025 07:21 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shanaya Kapoor: स्टारकिड शनाया कपूर की अब तक बॉलीवुड में एंट्री नहीं हुई है, लेकिन उनके खाते में एक के एक बाद फिल्म जुड़ रही हैं। डेब्यू फिल्म की रिलीज से पहले ही शनाया कपूर की एक और फिल्म फ्लोर पर आ चुकी है। इसकी जानकारी खुद निर्माताओं की ओर से साझा की गई है।
विज्ञापन
शनाया कपूर नई फिल्म - फोटो : इंस्टाग्राम@shanayakapoor02 और @shujaatsaudagar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड में एक और स्टारकिड एंट्री के लिए पूरी तरह से तैयार है, लेकिन उस स्टारकिड की पहली फिल्म के रिलीज से पहले ही उसके पास फिल्मों की लाइन लगी हुई है। हम बात कर रहे हैं अभिनेता संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर की। शनाया की अभी तक कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई है, लेकिन उनकी झोली में कई फिल्में हैं। इसमें किसी फिल्म की वो शूटिंग पूरी कर चुकी हैं, तो किसी फिल्म का टीजर रिलीज किया जा चुका है। अब शनाया के खाते में एक और फिल्म जुड़ गई है, जिसकी शूटिंग शुरू हो गई है। हालांकि, फिल्म का नाम अभी तक तय नहीं है।

निर्देशक ने ऐसे दी जानकारी

विज्ञापन

निर्देशक शुजात सौदागर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अपनी नई फिल्म की जानकारी देते हुए एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में एक क्लैपरबोर्ड है, जिसमें आज की तारीख लिखी हुई है। फिल्म का टाइटल अभी तक पता नहीं चल पाया है, क्योंकि बोर्ड पर केवल 'जेसी' लिखा हुआ दिख रहा है। अपनी इस इंस्टाग्राम स्टोरी में फिल्ममेकर ने अपने मुख्य कलाकारों शनाया कपूर और ‘मुंज्या’ स्टार अभय वर्मा को भी टैग किया है। बाद में दोनों कलाकारों ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस तस्वीर को फिर से शेयर किया है। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Metro In Dino: आ गई अनुराग बसु की ‘मेट्रो इन दिनों’ की नई रिलीज डेट, निर्माताओं ने दी जानकारी

कल ही रिलीज हुआ ‘तू या मैं’ का टीजर
पहली फिल्म की रिलीज से पहले ही शनाया कपूर लगातार चर्चाओं में बनी हुई हैं। कल ही शनाया कपूर की एक नई फिल्म ‘तू या मैं’ का टीजर जारी हुआ था। बेजॉय नांबियार द्वारा निर्देशित ‘तू या मैं’ एक सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म है, जिसमें प्यार और रोमांस के साथ सस्पेंस और थ्रिलर का भी जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा। फिल्म के टीजर से पता चलता है कि फिल्म की कहानी दो यंग इंफ्लुएंसर की है, जो नदी के बीच में अचानक टकरा जाते हैं। इसके बाद दोनों साथ में काम करने की सोचते हैं, तभी होता है वो हादसा, जो पहुंचाता है मौत के करीब। इस रोमांस-थ्रिलर में शनाया कपूर के साथ आदर्श गौरव मुख्य किरदार में नजर आएंगे। फिल्म 2026 के वैलेंटाइन डे पर रिलीज होनी है।

यह खबर भी पढ़ें: Farhan Akhtar: अपनी सेहत को लेकर फरहान अख्तर ने दी जानकारी, इस गंभीर बीमारी से ठीक हुए अभिनेता

‘आंखों की गुस्ताखियां’ की पूरी की शूटिंग
इसके अलावा शनाया कपूर ने हाल ही में अपनी फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ की भी शूटिंग पूरी कर ली है। इसमें वो ‘12वीं फेल’ एक्टर विक्रांत मेसी के साथ नजर आने वाली हैं। पहली ही फिल्म के रिलीज से पहले ही शनाया के पास तीन फिल्मे हैं। इससे पता चलता है कि शनाया की एंट्री बॉलीवुड में देर से भले हो रही हो, लेकिन काफी जबरदस्त तरीके से हो रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें