फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Padma Awards: 96 साल की कलाकार के लिए राष्ट्रपति ने तोड़ा प्रोटोकॉल, कई हस्तियां पद्म पुरस्कारों से सम्मानित

Mon, 28 Apr 2025 08:23 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Padma Awards 2025 Live: आज सोमवार 28 अप्रैल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कला के क्षेत्र में योगदान देने वाली दिग्गज हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया। पुरस्कारों की घोषणा गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है।
विज्ञापन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिग्गज हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निर्देशक शेखर कपूर को आज सोमवार को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया। उनके अलावा एक्टर अजित कुमार को भी पद्म भूषण से नवाजा गया। वहीं, सिंगर पंकज उधास (मरणोपरांत) को कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। उनकी पत्नी फरीदा पंकज उधास ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से यह पुरस्कार ग्रहण किया। इन पद्म पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर होती है। जानते हैं और किस-किस को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

फरीदा उधास-राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : एएनआई
गणतंत्र दिवस पर हुआ पुरस्कारों का एलान
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने 2025 के लिए पद्म पुरस्कारों की घोषणा की थी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में एक समारोह के दौरान प्रतिष्ठित हस्तियों को सम्मानित किया। दिग्गज गायक पंकज उधास (मरणोपरांत) को कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। पंकज उधास की पत्नी फरीदा पंकज उधास ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त किया।
 

एक्टर अजित कुमार-राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : एएनआई
एक्टर अजित कुमार को पद्म भूषण
लोकप्रिय तमिल अभिनेता एस अजित कुमार को कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया।
 

शेखर कपूर-राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : एएनआई
शेखर कपूर भी हुए सम्मानित
निर्देशक शेखर कपूर को कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया।

गायिका जसपिंदर नरूला-राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : एएनआई
गायिका जसपिंदर नरूला को कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
 

नंदमुरी बालकृष्ण- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : एएनआई
नंदमुरी बालकृष्ण हुए सम्मानित
अभिनेता और आंध्र प्रदेश के विधायक नंदमुरी बालकृष्ण को कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पद्म भूषण पुरस्कार मिला। इस दौरान वे आंध्र प्रदेश के पारंपरिक परिधान में नजर आए।
 

वायलिन वादक लक्ष्मीनारायण सुब्रमण्यम को कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। आज सोमवार 28 अप्रैल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें यह सम्मान दिया।
 

96 साल की कठपुतली कलाकार के लिए राष्ट्रपति ने तोड़ा प्रोटोकॉल - फोटो : एएनआई
96 साल की कठपुतली कलाकार के लिए राष्ट्रपति ने तोड़ा प्रोटोकॉल, स्टेज से उतरकर आईं
भीमव्वा डोड्डाबलप्पा शिल्लेक्यथारा को कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पद्म श्री पुरस्कार मिला। 96 साल की इन कठपुतली कलाकार के लिए राष्ट्रपति ने प्रोटोकॉल तोड़ा। राष्ट्रपति मुर्मू स्वयं स्टेज से उतरकर आईं और उन्हें सम्मानित किया।
 
विज्ञापन

मशहूर रागी और शबद गायक भाई हरजिंदर सिंह जी को कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पद्मश्री पुरस्कार मिला। सिनेमा के अलावा राष्ट्रपति ने आज खेल, चिकित्सा, बिजनेस सहित अलग-अलग क्षेत्रों की दिग्गज हस्तियों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें